अपराध

बिजली कनेक्शन काटने का फर्जी मैसेज आए तो हो जाएं सावधान! बैंक अकाउंट हो जाएगा साफ, जामताड़ा से हो रहा खेल

बिजली बिल नहीं भरने की बात कह कनेक्शन काटने का मेसेज भेजकर देश भर में ठगी का खेल चल रहा है। ऐसे ही मामले में जामताड़ा के साइबर क्रिमिनल्स के एक और गैंग का पर्दाफाश किया गया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिजली कनेक्शन काटने का फर्जी मेसेज भेजकर लोगों के बैंक अकाउंट साफ करने वाले जामताड़ा के साइबर क्रिमिनल्स के एक और गैंग का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने 16 लाख नगद के साथ पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

Published: undefined

जामताड़ा के एसपी मनोज स्वर्गियारी ने साइबर क्राइम के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत इन आरोपियों को जामताड़ा और नारायणपुर से गिरफ्तार किया गया है। इस गैंग के सक्रिय होने की सूचना मिलने पर प्रशिक्षु आइपीएस राकेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने सतुआटांड़ निवासी रियाज अंसारी, सियाटांड़ गांव के बिनोद मंडल तथा शंभुनाथ मंडल को गिरफ्तार किया।

बाद में उनकी निशानदेही पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के मदनाडीह गांव के लक्ष्मण दत्ता और बिष्टोपुर गांव से मिलन दा को गिरफ्तार किया गया।

Published: undefined

हालांकि इस मामले का आरोपी मदनाडीह गांव का आनंद दत्ता भागने में सफल रहा। छापेमारी के दौरान लक्ष्मण दत्ता के घर से 16 लाख 38 हजार रुपये नगद, 11 मोबाइल और 13 सिम जब्त किए गए। इसके बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • मणिपुर में सरकार बनाने की कवायद तेज, केंद्र ने राष्ट्रपति शासन हटाया, बीजेपी सरकार आज ही शाम लेगी शपथ

  • ,
  • सिनेजीवन: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का रुख सख्त और जानें अभिषेक बच्चन की अनकही कहानी

  • ,
  • SIR विवाद: ममता बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया, सीएम ने खुद दलील पेश की

  • ,
  • संसद के मौजूदा सत्र में हंगामा: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर विपक्ष हमलावर, चर्चा न होने पर मोदी सरकार को घेरा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: SIR पर 'सुप्रीम' सुनवाई, ममता बनर्जी बोलीं- बंगाल के साथ अन्याय, SC ने चुनाव आयोग को भेजा नोटिस