अपराध

बिहारः ‘बेटी के बाद बेटे को भी खो दोगे’... पटना की मृत नीट छात्रा के परिवार को मिली धमकी

जहानाबाद जिले के शकुराबाद थाने के प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि शनिवार को भी इसी तरह का धमकी भरा पत्र घर के अंदर फेंका गया था। उन्होंने बताया कि इसके बाद उनके घर पर सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, ताजा शिकायत की जांच की जाएगी और उचित कदम उठाए जाएंगे।

बिहारः ‘बेटी के बाद बेटे को भी खो दोगे’... पटना की मृत नीट छात्रा के परिवार को मिली धमकी
बिहारः ‘बेटी के बाद बेटे को भी खो दोगे’... पटना की मृत नीट छात्रा के परिवार को मिली धमकी फोटोः सोशल मीडिया

बिहार की राजधानी पटना में एक गर्ल्स हॉस्टल में कथित यौन उत्पीड़न के बाद मौत की शिकार हुई एक नीट अभ्यर्थी के परिवार को धमकी मिली है। धमकी में कहा गया है कि ‘‘उनके बेटे का भी उनकी बेटी जैसा अंजाम होगा।’’ परिवार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके घर के अंदर एक कागज फेंका गया, जिस पर लिखा था, “तुम अपनी बेटी को खो चुके हो और अगर तुम नहीं माने तो अपने बेटे को भी खो दोगे।”

जहानाबाद जिले के शकुराबाद थाने के प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि शनिवार को भी इसी तरह का धमकी भरा पत्र घर के अंदर फेंका गया था। उन्होंने बताया कि इसके बाद उनके घर पर सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, ताजा शिकायत की जांच की जाएगी और उचित कदम उठाए जाएंगे।

करीब 18 वर्षीय छात्रा पटना के एक निजी छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी। पिछले महीने वह छात्रावास में अचेत अवस्था में मिली थी और कुछ दिनों बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। शुरुआत में पटना पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया था और किसी तरह के यौन उत्पीड़न की आशंका को सिरे से खारिज कर दिया था।

लेकिन फॉरेंसिक जांच में कथित तौर पर छात्रा के कपड़ों पर वीर्य के निशान पाए गए, जिसके बाद यह आरोप लगे कि उसे नशीला पदार्थ देकर यौन उत्पीड़न किया गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मौत को आत्महत्या साबित करने की कोशिश कर रही थी। मामले में काफी फजीहत के बाद बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में परीक्षा में सुधारों पर चर्चा, लोकसभा में 6 घंटे समय निर्धारित, मनीष तिवारी ने दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस

  • ,
  • विपक्ष के तेवर से डरी बिहार सरकार, छात्रों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी होंगे रिहा

  • ,
  • जौहर विश्वविद्यालय पर नहीं चलेगी बुलडोजर, आयुक्त ने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बीजेपी द्वारा प्रधान का सम्मान लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न - राहुल गांधी

  • ,
  • बीजेपी सरकार में एक और पेपर लीक, अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का पर्चा आउट, सोशल मीडिया पर वायरल