अपराध

बिहार: भागलपुर में BJP नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, सिर में लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

भागलपुर में बीजेपी नेता उमा भूषण तांती की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

बिहार के भागलपुर में आज दिनदहाड़े बीजेपी नेता उमा भूषण तांती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज इलाके में हुई। उमा भूषण तांती बीजेपी में मंडल अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि गोली उनके सिर में लगी। घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और परिवार में कोहराम मच गया।

गोली लगने के बाद आसपास के लोग उमा भूषण तांती को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सिटी एसडीपीओ भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

काली पूजा के चंदे को लेकर विवाद की चर्चा

घटना के बाद हत्या की वजह को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि काली पूजा के लिए चंदा लेने को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद बीजेपी नेता उमा भूषण तांती की सिर में गोली मारकर हत्या किए जाने की बात कही जा रही है।

हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसलिए फिलहाल यह साफ नहीं है कि वारदात के पीछे वास्तव में काली पूजा के चंदे को लेकर हुआ विवाद ही था या कोई दूसरी वजह। पुलिस की जांच के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी।

बेटी पिता के शव से लिपटकर रोई

उमा भूषण तांती की हत्या की खबर सुनकर उनकी बेटी भी मायागंज अस्पताल पहुंची। अस्पताल पहुंचते ही पिता का शव देखकर वह उनसे लिपटकर रोने लगी। इस दृश्य के बाद अस्पताल में मौजूद लोगों का भी दिल दहल गया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

बीजेपी विधायक रोहित पांडेय भी घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि उमा भूषण तांती की हत्या किसने की और वारदात के पीछे असली वजह क्या थी।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या काली पूजा के चंदे को लेकर हुआ विवाद ही इस खूनी वारदात की वजह बना या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश थी। पुलिस जांच के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि हत्या के पीछे कौन था और वारदात की असल वजह क्या रही।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थन में निकाय चुनाव के दौरान EVM खराब, जयपुर, झुंझुनू, कोटा, पुष्कर में लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

  • ,
  • राजस्थान: निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, कई जगह EVM में खराबी के आरोप, झुंझुनूं में निर्दलीय उम्मीदवार पर हमला

  • ,
  • बिहार के भागलपुर में दो जगह टूटे तटबंध, कोसी के बढ़ते जलस्तर से बढ़ी चिंता, 27,954 लोग राहत शिविरों में

  • ,
  • कर्नाटक कैबिनेट ने उद्योग निधि योजना को मंजूरी दी, 11 पिछड़े जिलों में 1 लाख नौकरियां पैदा करने का लक्ष्य: प्रियांक खड़गे

  • ,
  • विनेश फोगाट को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका, वर्ल्ड चैंपियनशिप ट्रायल में उतरने की उम्मीदें खत्म