बिहार के अररिया के नरपतगंज थाना क्षेत्र में पुलिस की पटना तनिष्क शोरूम लूटकांड के आरोपियों के साथ मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि पटना एसटीएफ और स्थानीय थाने की पुलिस ने थलहा नहर के पास घेराबंदी की। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में तनिष्क शोरूम लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी की तीन गोलियां लगीं। गोली लगते ही वह गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। घायल आरोपी को अररिया सदर अस्पताल लाया गया।
मुठभेड़ के दौरान दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। फरार बदमाश के पैर में भी गोली लगी है। पलासी थाना क्षेत्र के मजलिसपुर का रहने वाला चुनमुन झा, जिसे पुलिस ने इस मुठभेड़ में पकड़ा है वह कई लूटकांडों का मास्टरमाइंड है।
Published: undefined
पुलिस को इस बात की जानकारी मिली थी कि चुनमुन अपने गैंग के साथ नरपतगंज में छुपा है। सूचना मिलने के बाद पटना एसटीएफ की टीम अररिया पहुंची थी। स्थानीय पुलिस की मदद से थलहा नहर के पास टीम पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।
मुठभेड़ में नरपतगंज थानेदार कुमार विकास और एसटीएफ के जवान मो. मुश्ताक, चालक नागेश (एसटीएफ), जेसी शहाबुद्दीन (एसटीएफ) और जेसी दीपक शाह (एसटीएफ) घायल हुए हैं। दो स्थानीय लोग भी घायल हुए हैं।
Published: undefined
अररिया के एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि चुनमुन झा आरा और पूर्णिया के तनिष्क लूटकांड का आरोपी था। इसके अलावा कई और मामलो में भी वह आरोपी है। एसटीएफ लगातार उसका पीछा कर रही थी। पुलिस को नरपतगंज आने की सूचना मिली। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची उसने फायरिंग शुरू कर दी।
एसपी ने बताया कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान उसे गोली। उसे पकड़ने के बाद नरपतगंज के अस्पताल में लाया गया। वहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मुठभेड़ में 5 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined