अपराध

बिहार: पटना में बेखौफ बदमाशों का आतंक, पेट्रोल पंप मालिक से की 32 लाख रुपये की लूट, कर्मचारी को मारी गोली

पुलिस के मुताबिक, 70 फीट रोड के नजदीक न्यू बाइपास पर स्थित एक पेट्रोल पंप के मालिक दो से तीन दिनों के पैसे लेकर पेट्रोल पंप से लेकर जा रहे थे, तभी पांच की संख्या में आए अपराधियों ने हथियार के बल पर उनसे 31 लाख से अधिक रुपये लूटकर फरार हो गए।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। गर्दनीबाग थाना इलाके में बदमाश एक पेट्रोल पंप मालिक से करीब 32 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने एक कर्मचारी को गोली भी मार दी, जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक, 70 फीट रोड के नजदीक न्यू बाइपास पर स्थित एक पेट्रोल पंप के मालिक दो से तीन दिनों के पैसे लेकर पेट्रोल पंप से लेकर जा रहे थे, तभी पांच की संख्या में आए अपराधियों ने हथियार के बल पर उनसे 31 लाख से अधिक रुपये लूटकर फरार हो गए। लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने चार से पांच राउंड फायरिंग भी की।

पटना (मध्य) के पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश ने बताया कि बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग की घटना में कर्मचारी बजरंगी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कुछ खोखे बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस वारदात की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लुटेरों की संख्या पांच या उससे अधिक बताई जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: ट्रंप के सामने मत झुकिए मोदी जी, खड़े हो जाइये और UPI टैक्स को वापस लीजिए- राहुल गांधी

  • ,
  • सिनेजीवन: 26 सितंबर से लौट रहा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का सीजन 5 और आलिया भट्ट ने पिता महेश भट्ट को बताया नाटकीय

  • ,
  • ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी रक्षा सचिव हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश, रिपब्लिकन सांसद ने लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • मक्का पर हमले की कोशिश से भड़का सऊदी अरब, हूती विद्रोहियों को दी चेतावनी, कहा- 'यह हमारी लक्ष्मण रेखा है'

  • ,
  • नोएडा में मांगों को लेकर किसानों का धरना तीसरे दिन भी जारी, तीनों प्राधिकरणों के बाहर डटे हजारों किसान