अपराध

बिहारः सुबह अखबार, शाम में पिज्जा के साथ घर तक पहुंचाता था शराब, 25 लीटर अवैध शराब के साथ पुलिस ने पकड़ा

पुलिस ने बताया कि आरोपी संजय ने पूछताछ के क्रम में स्वीकार किया है कि वह अहले सुबह से पेपर बेचने के साथ शराब की होम डिलीवरी अपने ग्राहकों को करता था और दोपहर के बाद पिज्जा ब्वॉय बन कर शराब के साथ नमकीन भी ग्राहकों को डिलीवर करने का काम कर रहा था।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

बिहार की नीतीश सरकार भले ही शराब के व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए सख्ती की बात करती हो, लेकिन शराब कारोबारी भी पुलिस से बचने के लिए रोज नया तरीका ईजाद कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला वैशाली जिले के हाजीपुर में सामने आया जब एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

दरअसल गिरफ्तार शख्स सुबह-सुबह समाचार पत्र (पेपर) के साथ तो शाम को पिज्जा के साथ शराब की होम डिलीवरी करता था। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के पातालेश्वर नाथ मंदिर के पास पेपर बेच रहे एक युवक की जब तलाशी ली गई, उसके पास से 25 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।

उत्पाद अधीक्षक विजय शेखर दूबे ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गदाई सराय निवासी संजय कुमार के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि संजय ने पूछताछ के क्रम में स्वीकार किया है कि वह अहले सुबह से पेपर बेचने के साथ शराब की होम डिलीवरी अपने ग्राहकों को करता था और दोपहर के बाद पिज्जा ब्वॉय बन कर शराब के साथ नमकीन भी ग्राहकों को डिलीवर करने का काम कर रहा था।

ग्राहक पहले फोनकर संजय को शराब की ऑर्डर देते थे। अब पुलिस गिरफ्तार संजय से पूछताछ में जुटी है। पुलिस का कहना है कि संजय से उसके ग्राहकों के बारे में पता किया जा रहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में पुलिस कुछ लोगों के घरों पर भी दबिश दे सकती है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: अंकिता भंडारी के माता-पिता से इंडिया गेट पर मिले राहुल-प्रियंका गांधी, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति का विरोध तेज

  • ,
  • मोदी हों, शाह हों, ज्ञानेश हों या कोई भी हवलदार... सबका हिसाब होगा; राहुल गांधी का ऐलान

  • ,
  • दुष्यंत गौतम को गवर्नर बनाए जाने के खिलाफ अंकिता का परिवार धरने पर, राहुल-प्रियंका समर्थन में इंडिया गेट पहुंचे

  • ,
  • जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, गुरुवार को सुनवाई की उम्मीद

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: थोक महंगाई और कच्चे तेल के उछाल से लुढ़का शेयर बाजार और सोना ₹1,800 और चांदी ₹5,000 टूटी