अपराध

बिहार के निजी फाइनेंस कंपनी में हुई लूट का खुलासा, 30 लाख रुपये बरामद, 2 मैनेजर गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बेतिया के जुड़ापकड़ी निवासी ब्रांच क्रेडिट मैनेजर किशन गुप्ता और चनपटिया थाना के कटवालिया निवासी यूनिट मैनेजर मो. इरफान अली शामिल हैं। इरफान ने ही लूट की साजिश रची थी। इसमें उसका चचेरा भाई भी शामिल था।

बिहार के निजी फाइनेंस कंपनी में हुई लूट का खुलासा, 30 लाख रुपये बरामद, 2 मैनेजर गिरफ्तार
बिहार के निजी फाइनेंस कंपनी में हुई लूट का खुलासा, 30 लाख रुपये बरामद, 2 मैनेजर गिरफ्तार फोटोः IANS

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी की शाखा से 6 दिसंबर की देर रात करीब 38 लाख रुपए की लूट मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने लूट के 30 लाख रुपये भी बरामद कर लिए और कंपनी के दो मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है।

मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि इस पूरे मामले को लेकर तत्काल सिटी एसपी और नगर एएसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था। टीम लूटकांड का खुलासा करने में जुट गई थी। टीम ने लूटकांड का एक सप्ताह में ही उद्भेदन कर दिया।

मुजफ्फरपुर के एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में पश्चिम चंपारण के बेतिया के रामनगर थाना के जुड़ापकड़ी निवासी ब्रांच क्रेडिट मैनेजर किशन गुप्ता और चनपटिया थाना के कटवालिया निवासी यूनिट मैनेजर मो. इरफान अली शामिल हैं। इरफान ने ही लूट की साजिश रची थी। इसमें उसका चचेरा भाई भी शामिल था।

एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि लूट की रकम के अलावा, लूटे गए तीन मोबाइल, लूट के दौरान इस्तेमाल चाकू, बाइक को भी बरामद किया गया है। दोनों ने पूछताछ में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नोएडा-गाजियाबाद से गुरुग्राम तक बारिश से त्राहिमाम, सड़कें जलमग्न, रेंगती दिखीं गाड़ियां, पहाड़ों का भी बुरा हाल

  • ,
  • 'मोदी सरकार ने गलवान के बाद चीन के प्रति अपनाया नरम रुख, आयात में हुई बढ़ोतरी', खड़गे बोले- राष्ट्रीय हितों को पहुंचा नुकसान

  • ,
  • ठाणे अस्पताल में शिवसेना नेता के हमले से डरे डॉक्टर ने दिया इस्तीफा, बोले- अब शहर नहीं लौटूंगा

  • ,
  • उत्तराखंड में बारिश को लेकर 'रेड अलर्ट', 7 जिलों में भारी बारिश का कहर, स्कूल बंद और 100 से अधिक सड़कें ठप!

  • ,
  • TMC को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खाते को ऑपरेट करने की मिली सशर्त इजाजत