अपराध

बिहार: चुनाव अधिकारी बनकर आए दो लोग बुजुर्ग महिला की सोने की चेन लेकर फरार

घटना की सूचना पर पीड़िता के घर पहुंची पुलिस ने कहा कि हमने परिवार से औपचारिक शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा है, ताकि जांच शुरू की जा सके। हम आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की भी जांच कर रहे हैं।

बिहार: चुनाव अधिकारी बनकर आए दो लोग बुजुर्ग महिला की सोने की चेन लेकर फरार
बिहार: चुनाव अधिकारी बनकर आए दो लोग बुजुर्ग महिला की सोने की चेन लेकर फरार फोटोः सोशल मीडिया

बिहार में चुनाव से ठीक पहले वोटर वेरिफिकेशन पर जारी विवाद के बीच चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के सारण जिले में दो लोग खुद को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में शामिल चुनाव अधिकारी बताकर एक बुजुर्ग महिला के घर पहुंचे और उसकी सोने की चेन लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि यह घटना बुधवार को मढ़ौरा थाना क्षेत्र के नेरुआ गांव में हुई।थाना प्रभारी मुकेश कुमार (एसएचओ) ने बताया, ‘‘पीड़िता के अनुसार, उससे एक तस्वीर के लिए अपनी चेन उतारने के लिए कहा गया। इसके बाद, उससे अपना आधार कार्ड दिखाने के लिए कहा गया।’’

अधिकारी के अनुसार, इस दौरान, दूसरे कमरे में मौजूद उसके पति को तब शक हुआ, जब उसने सुना कि उसकी पत्नी से तस्वीर खिंचवाने के लिए कहा जा रहा है। कुमार के अनुसार, ‘‘इसके बाद वह (पति) उस कमरे में गया, जिसमें पत्नी थी और देखा कि पास में गद्दे के नीचे रखी सोने की चेन गायब है। चुनाव अधिकारी बन आए दोनों व्यक्ति भी फरार हो चुके थे।’’

थाना प्रभारी के मुताबिक, घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद एक टीम पीड़िता के घर पहुंची। उन्होंने कहा, ‘‘हमने परिवार से औपचारिक शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा है, ताकि जांच शुरू की जा सके। हम आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की भी जांच कर रहे हैं।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की

  • ,
  • लोकतंत्र बचाने के लिए फिर सड़क पर उतरा विपक्ष, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, देखें तस्वीरें