अपराध

बिहार में 2 इंच जमीन के लिए छोटे भाई ने बड़े भाई को मार डाला, चाकू गोदकर उतार मौत के घाट

पुलिस ने बताया कि आरोपी का अपने बड़े भाई नशीम आलम से दो इंच जमीन को लेकर संपत्ति विवाद चल रहा था। आरोपी शाम को लौटा और नशीम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

बिहार के किशनगंज जिले में संपत्ति विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। घटना कोचाधामन थाना क्षेत्र के रहमत पाड़ा में रविवार शाम को हुई। मृतक की पहचान नशीम आलम (42) के रूप में हुई है।

Published: 04 Apr 2023, 8:36 AM IST

पुलिस ने बताया कि आरोपी नौशाद आलम का अपने बड़े भाई नशीम आलम से दो इंच जमीन को लेकर संपत्ति विवाद चल रहा था। रविवार की सुबह दोनों के बीच कहासुनी हो गई। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। हालांकि, नौशाद शाम को लौटा और नशीम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Published: 04 Apr 2023, 8:36 AM IST

कोचाधामन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, "अपराध करने के बाद नौशाद गांव से भाग गया। हमने मृतक व्यक्ति की पत्नी के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। नौशाद को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।"

Published: 04 Apr 2023, 8:36 AM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 04 Apr 2023, 8:36 AM IST