अपराध

उत्तराखंड: रामनगर में खेत की मेड़ काटने को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत

उत्तराखंड में रामनगर के ग्राम देवीपुरा में खेत की मेड़ को काटने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की मौत हो गई और पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तराखंड में रामनगर के ग्राम देवीपुरा में खेत की मेड़ को काटने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की मौत हो गई और पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। रामनगर के देवीपुरा बासीटीला गांव में खेत की मेड़ को काटने को लेकर 2 पक्षो में खूनी संघर्ष हो गया जिसमें एक पक्ष ने फावड़े से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। पार्वती नाम की एक महिला की इस घटना में मौत हो गई, जबकि एक पक्ष के 3 लोग घायल हो गए, और दूसरे पक्ष से भी 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Published: undefined

एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक महिला को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में हमलावरों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

Published: undefined

पुलिस को अभी किसी भी पक्ष की तरफ से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है, फिलहाल पुलिस वैधानिक कार्यवाही के लिए रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined