अपराध

दिल्ली में फिर खूनी रोडरेज, कैब ड्राइवर की गोलियों से भूनकर हत्या, एक भिखारी को भी लगी गोली

दिल्ली में हुई ‘रोडरेज’ की घटना में एक कैब चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी जबकि एक भिखारी गोली लगने से घायल हो गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली में लाल किले के समीप कथित तौर पर ‘रोडरेज’ की एक घटना में एक कैब चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी जबकि एक भिखारी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उन्हें एलएनजेपी हॉस्पिटल से रविवार देर रात एक बजकर 50 मिनट पर सूचना मिली कि जाकिर नगर निवासी मोहम्मद साकिब के साथ ही पलवल निवासी लवकुश (15) को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) एम के मीणा ने बताया, ‘‘पीसीआर कॉल मिलने के तुरंत बाद एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। बाद में हमें सूचना मिली कि इलाज के दौरान साकिब की मौत हो गयी। उसे पेट के ऊपरी हिस्से में गोली लगी थी।’’

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि देर रात करीब 12 बजे कोडिया पुल से छत्ता रेल क्रॉसिंग जा रही कैब कथित तौर पर एक ई-रिक्शा से टकरायी जिसके बाद कैब चालक और ई-रिक्शा चालक के बीच बहस हुई।

उन्होंने बताया कि दो लोगों ने कैब चालक साकिब को जबरन उसकी गाड़ी से बाहर घसीटा।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘जब आसपास से गुजर रहे लोग इकट्ठा होने लगे तो कैब चालक ने एक हमलावर को पकड़ लिया।’’ उन्होंने बताया कि इसके बाद हमलावरों में से एक ने साकिब और एक अन्य व्यक्ति लव कुश पर गोली चलायी। लव कुश भीख मांग कर गुजारा करता है।

डीसीपी ने बताया, ‘‘आसपास इकट्ठा हुए लोग दोनों को एलएनजेपी अस्पताल लेकर गए। घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच की गयी और भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 307 (हत्या का प्रयास) और शस्त्र कानून की धारा 27 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है। हम सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे हैं।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश