
बिहार लोकसेवा आयोग के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने अररिया जिले में तैनात एक राजस्व अधिकारी को शनिवार को गिरफ्तार किया। इस मामले की जांच कर रही पुलिस की आथिर्क अपराध शाखा ने अररिया जिले के भागमा प्रखंड में तैनात राजस्व अधिकारी राहुल कुमार सिंह के खिलाफ गत नौ मई को प्राथमिकी दर्ज की थी।
Published: undefined
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक राहुल कुमार सिंह के संबंध प्रश्नपत्र लीक करने वाले मास्टरमाइंड से थे। अधिकारियों ने कहा,''हमने राहुल के किराये के घर पर छापा मारा था। वहां से कुछ प्रश्नपत्र, बैंक के पासबुक, पैनकार्ड की प्रतियां आदि जब्त की गई है।'' उक्त अधिकारी को आगे की पूछताछ के लिए जल्द ही पटना लाया जाएगा।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined