अपराध

हाथरस गैंगरेप केस में सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट, पीड़िता का आखिरी बयान बना केस का आधार

हाथरस गैंगरेप और हत्या मामले में सीबीआई ने आज कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। सीबीआई ने पीड़िता के आखिरी बयान के आधार पर अपनी चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें उसने चार लोगों पर आरोप लगाए थे।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित किशोरी से गैंगरेप और उसकी हत्या के मामले की जांच कर रही सीबीआई ने आज कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। केस में सीबीआई की जांच अधिकारी सीमा पाहुजा और एक अन्य अधिकारी शुक्रवार को हाथरस जिला कोर्ट पहुंचे और यहां की एससी/एसटी कोर्ट में अपनी चार्जशीट दाखिल की।

मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई ने मामले में 22 सितंबर को पीड़िता द्वारा दिए गए आखिरी बयान को आधार बनाते हुए चार्जशीट फाइल की है, जिसमें उसने गांव के ही दबंग जाति के चार लड़कों पर गैंगरेप और बेरहमी से मारपीट का आरोप लगाया था। खबरों के अनुसार जांच एजेंसी ने मामले में फैसला कोर्ट के उपर छोड़ दिया है। वहीं सीबीआई पीड़िता के भाई को मनोवैज्ञानिक परीक्षण के लिए गुजरात लेकर जाएगी।

बता दें कि यूपी के हाथरस के अपने गांव में 14 सितंबर को पीड़िता अपने ही खेत में गंभीर हालत में मिली थी। जिसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल और फिर बाद में अलीगढ़ के अस्पताल ले जाया गया था। कई दिनों तक हाल में सुधार नहीं होने पर बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ से पीड़िता को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़िता ने वहीं अपने गांव के 4 लड़कों पर गैंगरेप और मारपीट का आरोप लगाते हुए बयान दिया था।

पीड़िता की मौत के बाद मामले को तूल पकड़ता देख हाथरस जिला प्रशासन ने आनन-फानन में बिना परिजनों को शव सौंपे आधी रात को उसका अंतिम संस्कार कर दिया, जिससे मामला और गर्मा गया और गांव से लेकर राजधानी दिल्ली तक प्रदर्शन शुरू हो गए। जिसके बाद दबाव में आई यूपी पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले को बढ़ता देख योगी सरकार ने जांच के लिए एक एसआईटी भी बनाई थी। लेकिन लगातार बढ़ रहे दबाव के बाद अंततः योगी सरकार को मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश करनी पड़ी। जिसके बाद सीबीआई ने जांच संभाल ली थी और अब चार्जशीट दाखिल कर दी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका था आतंकी हमला? 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी

  • ,
  • IND vs NZ 2nd ODI: भारत के घातक गेंदबाजी के आगे कीवी बल्लेबाजों ने टेके घुटने, 134 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम

  • ,
  • रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह समेत बॉलीवुड सितारों को धमकी देने वाला पकड़ा गया, अमेरिका में गैंगस्‍टर हैरी बॉक्‍सर गिरफ्तार

  • ,
  • गाजियाबाद चौकी धमाका आतंकी हमला था? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी

  • ,
  • पिछले 12 वर्षों में लोकतांत्रिक ढांचे और सामाजिक ताने-बाने को पहुंचा भारी नुकसान, लोगों को अब हो रहा एहसास: सोनिया गांधी