अपराध

CBI ने शुरू की हाथरस कांड की जांच, इस शख्स के खिलाफ दर्ज हुई पहली FIR

केंदीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रविवार को कहा कि उसने हाथरस में 19 वर्षीय दलित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच अपने हाथ में ले लिया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

केंदीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रविवार को कहा कि उसने हाथरस में 19 वर्षीय दलित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच अपने हाथ में ले लिया है। सीबीआई ने पीड़िता के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया, जिसने आरोप लगाया था कि एक आरोपी ने 14 सितंबर को बाजरा के खेत में उसकी बहन का गला घोंटने की कोशिश की थी। जारी बयान के मुताबिक सीबीआई ने आज हाथरस मामले में एक आरोपी खिलाफ केस दर्ज कर अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी।

केस की जांच पहले उत्तर प्रदेश पुलिस कर रही थी। सीबीआई ने यह जांच अपने जिम्मे उत्तरप्रदेश सरकार के आग्रह और उसके बाद केंद्र सरकार की अधिसूचना के फलस्वरूप लिया है। सीबीआई ने कहा कि उसने केस की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है।

अभी तक इस मामले की जांच एसआईटी कर रही थी। 14 सितंबर का सच जानने के लिए एसआईटी ने जब जांच शुरू की तो उसके निशाने पर गांव के 40 लोग थे। गांव के इन 40 लोगों से पूछताछ हो चुकी है। ये 40 लोग वे हैं, जो 14 सितंबर को आसपास के खेतों में काम कर रहे थे। इनमें आरोपी और पीड़िता के घर वाले भी शामिल हैं।

पीड़िता की 29 सितंबर को दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। इससे एक पखवाड़े पहले गांव में ही ऊंची जाति के चार लोगों ने कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया था। हाथरस पुलिस ने 30 सितंबर को पीड़िता के शव को आनन-फानन में जला दिया था, जिसकी वजह से यूपी सरकार को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 11 Oct 2020, 1:48 PM IST

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा