अपराध

BSP नेता हत्याकांड के आरोपी को चेन्नई पुलिस ने मार गिराया, जवान पर हमला कर भागने की कर रहा था कोशिश

थिरुवेंगदम बीएसपी नेता आर्मस्ट्रांग की हत्या के मामले में गिरफ्तार 11 आरोपियों में से एक था और वह एक कुख्यात अपराधी था। एक अदालत ने कुछ दिन पहले सभी आरोपियों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था। आर्मस्ट्रांग की 5 जुलाई को एक गिरोह ने हत्या कर दी थी।

BSP नेता की हत्या के आरोपी को चेन्नई पुलिस ने मार गिराया
BSP नेता की हत्या के आरोपी को चेन्नई पुलिस ने मार गिराया फोटोः सोशल मीडिया

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के. आर्मस्ट्रांग की हत्या के एक प्रमुख आरोपी थिरूवेंगदम ने रविवार को चेन्नई में पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और हिरासत से भागने की कोशिश की, जिस दौरान जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मार गिराया। थिरूवेंगदम को बीएसपी नेता की हत्या में इस्तेमाल किये जाने के बाद छिपाकर रखे गए हथियारों की बरामदगी के लिए ले जाया गया था।

पुलिस ने बताया कि जब आरोपी के. थिरुवेंगदम को जांच के तहत उत्तरी चेन्नई के एक स्थान मनाली ले जाया गया, तो उसने एक पुलिसकर्मी पर हमला कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद एक पुलिस अधिकारी ने उसपर गोली चलाई। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस बीच कई विपक्षी नेताओं ने हत्या के संदिग्ध आरोपी के. थिरुवेंगदम की मौत को लेकर पुलिस के बयान पर सवाल उठाये और अपनी मांग दोहराई कि बीएसपी नेता की हत्या की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराई जाए। विपक्ष के क्या गिरफ्तार किए गए लोग ‘असली अपराधी’ हैं, जैसे सवाल पर पुलिस ने एक वीडियो क्लिप जारी की, जिसमें कथित तौर पर आरोपी व्यक्तियों को 5 जुलाई को आर्मस्ट्रांग की हत्या करते दिखाया गया है। पुलिस ने कहा कि यह क्लिप अपराध स्थल के आसपास के सीसीटीवी रिकॉर्डिंग से ली गई थी।

थिरुवेंगदम (30), बीएसपी नेता आर्मस्ट्रांग की हत्या के मामले में गिरफ्तार किये गए 11 आरोपियों में से एक था और वह एक कुख्यात अपराधी था। यहां की एक अदालत ने कुछ ही दिन पहले सभी आरोपियों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। आर्मस्ट्रांग की 5 जुलाई को एक गिरोह ने हत्या कर दी थी, जिसके बाद विपक्षी दलों ने राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाया था। पुलिस और सरकार ने अपराधियों को सजा दिलाने के लिए कड़े कदम उठाने का आश्वासन दिया था। पुलिस ने 11 जुलाई को पुदुकोट्टई जिले में एक कुख्यात अपराधी को भी मार गिराया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • इंडिया गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति के सामने रखा वोट चोरी का मुद्दा, महामहिम ने मांगे सबूत, जांच की बात कही

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इंडिया ब्लॉक नेताओं से मुलाकात में राष्ट्रपति ने मांगे वोट चोरी के सबूत, विपक्षी सांसदों ने सामने रखी ज्ञानेश कुमार की कारस्तानियां

  • ,
  • जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर डरी मोदी सरकार, नई दिल्ली में आज रात 10 बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद

  • ,
  • 1942 में अंग्रेज़ी शासन ने जिस तरह किया था भारतीयों का दमन, मोदी सरकार अपना रही है वैसे ही तरीके

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद, आईटी स्टॉक्स में रही खरीदारी