अपराध

नीतीश के राज में बिहार पुलिस हुई बेकार, बैंक के कैशवैन से 50 लाख रुपए लुटकर अपराधी फरार

अपराधियों ने कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक वारदात को अंजाम दिया। यहां बदमाश एक बैंक के कैशवैन से 50 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। कैशवैन एक एटीएम में पैसा डालने के लिए रुका था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

नीतीश कुमार के राज में बिहार में असामाजिक तत्व बेखौफ हैं। उन्हें सरकार, सत्ता, पुलिस, कानून किसी का डर नहीं है। राज्य में हर दिन वारदात हो रहे हैं। नीतीश सराकर अपराध पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। अपराधियों ने कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक वारदात को अंजाम दिया। यहां बदमाश एक बैंक के कैशवैन से 50 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। कैशवैन एक एटीएम में पैसा डालने के लिए रुका था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कटिहार की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा से नगदी लेकर कैशवैन पर सवार होकर बैंक कर्मचारी और निजी एजेंसी के लोग सभी एटीएम में नोट डालने के लिए निकले थे। सोनौली पेट्रोल पंप के समीप अवस्थित स्टेट बैंक के एटीएम में पैसा डालने के लिए कैश वाहन रुका ही था कि अज्ञात बदमाशों ने चालक और गार्ड को हथियार के बल पर कब्जे में कर 50 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों की संख्या सात से आठ बताई जाती है, जो चार बाइक पर सवार थे। घटना के बाद कटिहार के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार भी मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है तथा जिले के विभिन्न सड़कों पर वाहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। कैशवैन पर सवार लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, शाह सदन में आओ के लगे नारे, लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • यूपी: 'खाद के लिए कतार में किसान', अखिलेश यादव बोले- भाजपाई भ्रष्टाचार’ का नाला जब तक बहता रहेगा, कुछ भी नहीं बदलेगा

  • ,
  • राम मंदिर 'चढ़ावा चोरी' और छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ संसद में विपक्ष का मार्च, 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' के लगे नारे

  • ,
  • जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात साल पूरे होने पर श्रीनगर में सुरक्षा कड़ी, जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

  • ,
  • उत्तराखंड: मूसलाधार बारिश से बढ़ी मुश्किलें, देहरादून के सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच सतर्क रहने की सलाह