अपराध

हैदराबाद में बैंक सर्वर पर साइबर अपराधियों का अटैक! हैक करके 12 करोड़ रुपये किए ट्रांसफर

कुछ लोगों ने बैंक के सर्वर को हैक कर लिया और बड़ी मात्रा में, लगभग 100 विभिन्न बैंक खातों में रकम डाल दी। इंटरनल वेरिफिकेशन के दौरान धोखाधड़ी का पता चलने पर बैंक अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

साइबर अपराधियों ने ए.पी. महेश कोऑपरेटिव अर्बन बैंक की सर्विस हैक की और कथित तौर पर अलग-अलग खातों में 12 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। बैंक अधिकारियों द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद हैदराबाद पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने सोमवार को मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

कुछ लोगों ने बैंक के सर्वर को हैक कर लिया और बड़ी मात्रा में, लगभग 100 विभिन्न बैंक खातों में रकम डाल दी। इंटरनल वेरिफिकेशन के दौरान धोखाधड़ी का पता चलने पर बैंक अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस की एक टीम ने जांच शुरू करने के लिए बैंक की मुख्य शाखा का दौरा किया। टीम ने बैंक की साइबर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी जुटाई। शहर में किसी बैंक को निशाना बनाने वाला यह पहला ऐसा ई-फ्रॉड बताया जा रहा है।

Published: undefined

हैदराबाद में अपने मुख्यालय के साथ महेश बैंक की चार राज्यों में 45 शाखाएं हैं। साल 2018 में हैकरों ने हजारों क्रेडिट कार्डो का क्लोन बनाकर पुणे स्थित कॉसमॉस बैंक, भारत के दूसरे सबसे बड़े सहकारी बैंक से 94 करोड़ रुपये छीन लिए थे।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • असम विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने 88 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, CM हिमंत शर्मा जलुकबारी से चुनाव लड़ेंगे

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अमेरिका-इजराइल युद्ध से ऊर्जा बाजारों में मची उथल-पुथल, अमेरिका ईरान के तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है

  • ,
  • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच WHO को 'परमाणु अनहोनी' की आशंका, जोखिम से निपटने की तैयारी में जुटी संस्था

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनावों के बीच सोना और चांदी धड़ाम और ईरान युद्ध से बढ़ी महंगाई की आशंका

  • ,
  • बंगाल चुनावः ECI ने 15 में से 5 IPS अफसर के ट्रांसफर आदेश पर रोक लगाई, दूसरे राज्य में बनाया था पर्यवेक्षक