अपराध

महंत नरेंद्र गिरि की मौत का मामला उलझा, अब तक नहीं हुआ पोस्टमार्टम, अखिलेश ने हाईकोर्ट जज से जांच की मांग उठाई

महंत नरेंद्र गिरि के शव का पोस्टमार्टम अब बुधवार को होगा। कहा जा रहा है कि ऐसा उनके अनुयायियों को संत के अंतिम दर्शन करने के लिए किया गया है। लेकिन इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं कि संदिग्ध मौत के बाद इतनी देर तक शव को बिना पोस्टमार्टम के क्यों रखा जा रहा है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

देश में संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि की सोमवार शाम प्रयागराज में संदिग्ध हालत में मौत का मामला उलझता जा रहा है। कमरे से बरामद सुसाइड नोट के आधार पर उनके शिष्य आनंद गिरि को हिरासत में लिए जाने के बाद हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। इस बीच मामले की सीबीआई या हाईकोर्ट के जज से निष्पक्ष जांच की भी मांग उठने लगी है।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रयागराज में अखाड़ा परिषद के प्रमुख महंत नरेंद्र गिरि को श्रद्धांजलि देने के बाद मांग उठाई कि उच्च न्यायालय के किसी मौजूदा न्यायाधीश से इस रहस्यमयी मौत की जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि अगर सच्चाई सामने आनी है तो उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश को जांच के आदेश देने चाहिए।

इस बीच महंत नरेंद्र गिरि का पोस्टमार्टम अब मंगलवार दोपहर के बजाय बुधवार को होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार कहा जा रहा है कि ऐसा उनके अनुयायियों को श्रद्धांजलि देने और संत के अंतिम दर्शन करने के लिए किया गया है। लेकिन इसे लेकर भी सवाल उठने लगे हैं कि संदिग्ध मौत के बाद इतनी देर तक शव को बिना पोस्टमार्टम के क्यों रखा जा रहा है।

उधर यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑडर प्रशांत कुमार ने इस मामले में बताया कि महंत नरेंद्र गिरि के शव का पोस्टमार्टम अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों की सहमति के बाद कराया जाएगा। महंत नरेंद्र गिरि की मृत्यु की सूचना के बाद हर कोई सदमे में है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र गिरि की मौत की निष्पक्ष जांच हो रही है। महंत के शिष्य आनंद गिरि को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को प्रयागराज लाया जा रहा है। हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। सुसाइड नोट के आधार पर गिरफ्तारी की गई है।

गौरतलब है कि देश में संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि की सोमवार शाम प्रयागराज में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उनका शव अल्लापुर में बाघंबरी मठ के उनके कमरे में फंदे पर लटकता मिला। मौत की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है कि उन्होंने फंदे से लटककर आत्महत्या की है। मौके से कथित तौर पर आठ पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कुछ लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है, जिसके आधार पर सोमवार रात ही उत्तराखंड से उनके शिष्य आनंद गिरि और प्रयागराज के लेटे हनुमान मंदिर के पुजारी और उनके बेटे को हिरासत में लिया गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला