अपराध

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में डॉक्टर और परिवार के चार सदस्य मृत मिले, आर्थिक तंगी के कारण खुदकुशी का संदेह

डॉक्टर श्रीनिवास के परिजनों को शक है कि आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने यह कदम उठाया होगा। उन्होंने हाल ही में एक अस्पताल बनवाया था, लेकिन घाटे में चलने के बाद उन्होंने उसे बेच दिया। तभी से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में डॉक्टर और परिवार के चार सदस्य मृत मिले
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में डॉक्टर और परिवार के चार सदस्य मृत मिले फोटोः सोशल मीडिया

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा एक हृदयविदारक घटना में एक डॉक्टर और उनके परिवार के चार सदस्य मंगलवार को अपने आवास पर मृत पाए गए। मृतकों में डॉक्टर, उनकी पत्नी, उनके दो बच्चे और उनकी मां शामिल हैं। परिजनों को शक है कि आर्थिक तंगी के कारण डॉक्टर ने यह कदम उठाया होगा।

विजयवाड़ा पुलिस ने बताया कि मंगलवार को ऑर्थोपेडिक डॉक्टर डी. श्रीनिवास (40), उनकी पत्नी, दो बच्चे और मां पटामाता अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस के मुताबिक, जब नौकरानी डॉक्टर के घर गई तो उसने उन्हें बालकनी पर लटका हुआ पाया। उसने तुरंत पड़ोसियों को सतर्क किया और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

सूचना पाकर पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो टीम को घर के अंदर श्रीनिवास की पत्नी उषा (38), बेटी शैलजा (9), बेटे श्रीहान (8) और मां रामानम (65) के शव मिले। माना जा रहा है कि उन सभी की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस को संदेह है कि डॉक्टर श्रीनिवास ने अपनी जान देने से पहले अपने परिवार के सदस्यों की हत्या की होगी।

पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। श्रीनिवास के परिजनों को शक है कि आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने यह कदम उठाया होगा। उन्होंने हाल ही में एक अस्पताल बनवाया था, लेकिन घाटे में चलने के बाद उन्होंने इसे बेच दिया। तभी से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • यादों में ऋषिकेश दाः 'गोलमाल' की मस्ती से 'आनंद' की भावुकता तक, जीवन के हर रंग को अपने अंदाज में पर्दे पर उतारा

  • ,
  • नेपाल में जल प्रलय के बाद बिहार में नदियों का रौद्र रूप बरकरार, गंडक बैराज में जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 359 लोगों ने गंवाई जान, आंकड़ा बढ़ने की आशंका, सैकड़ों लापता

  • ,
  • आईआईटी-दिल्ली ने छात्र की मौत की जांच के लिए गठित बाहरी समिति का पुनर्गठन किया, छात्रों का प्रदर्शन जारी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल के निचले इलाकों में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा और अल्जीरिया के जंगलों में लगी आग, कई मौतें