अपराध

दिल्ली के जैतपुर में एक अस्पताल में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, ड्रेसिंग कराने के लिए अस्पताल पहुंचे थे हमलावर

डॉक्टर को गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

दिल्ली के जैतपुर इलाके में एक अस्पताल में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि हमलावर ड्रेसिंग कराने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। हमलावरों ने डॉक्टर से कहा कि चोट लगी है, ड्रेसिंग कर दीजिए। ड्रेसिंग के बाद उन्होंने डॉक्सर से केबिन में मिलने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि जैसे वह डॉक्टर के केबिन में घुसे उन्होंने डॉक्टर को गोली मार दी।

डॉक्टर को गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृत डॉक्टर का नाम जावेद है। कालिंदी कुंज पुलिस के मुताबिक, यह मामला जैतपुर में स्थित नीमा अस्पताल का है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, प्रवक्ता ने दी जानकारी

  • ,
  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा

  • ,
  • मौसम अपडेट: दक्षिण भारत के 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे की चेतावनी

  • ,
  • बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना की पार्टी के 30 से अधिक कार्यकर्ता घायल, दुकानें-घर जलाए गए