अपराध

बिहार के लखीसराय में डबल मर्डर से हड़कंप! पंचायत के मुखिया और उसके सहयोगी की गोली मारकर हत्या

पिपरिया पुलिस थाना प्रभारी उज्ज्वल कुमार ने बताया कि यह घटना तब हुई जब मुखिया और उनका सहयोगी वलीपुर गांव में एक समारोह से लौट रहे थे।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

बिहार के लखीसराय जिले में बुधवार तड़के एक पंचायत के मुखिया और उसके सहयोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान वलीपुर पंचायत के मुखिया चंदन सिंह और उनके सहयोगी चंदन कुमार के रूप में की गई है।

पिपरिया पुलिस थाना प्रभारी उज्ज्वल कुमार ने बताया कि यह घटना तब हुई जब मुखिया और उनका सहयोगी वलीपुर गांव में एक समारोह से लौट रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘हथियारबंद लोगों ने उन पर गोलियां चलाईं और भाग गए। पुलिस सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची। उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’

थाना प्रभारी उज्ज्वल कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि पुरानी रंजिश के कारण हत्या की गई। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की