अपराध

शर्मनाक: पहले प्रेमी जोड़े को अर्धनग्न कर बाजार में घुमाया, फिर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर कर दिया वायरल

झारखंड के दुमका में एक गांव में प्रेमी जोड़े को अर्धनग्न अवस्था में पूरे बाजार में घुमाया गया। इतना ही नहीं इसके बाद इस घटना का वीडियो बनाकर वॉट्सऐप पर पर वायरल कर दिया।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर फोटो: सोशल मीडिया 

सीएम रघुवर दास के राज्य में झारखंड की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। कहीं गौरक्षा के नाम पर लोगों को मार दिया जाता है, तो कहीं किसी की भूख से जान चली जाती है। लोगों को कानून का डर नहीं रह गया है। इस बीच एक और शर्मसार करने वाली घटना समाने आई है। यह घटना सूबे के दुमका जिले की है। बताया जा रहा है कि यहां एक गांव में प्रेमी जोड़े को अर्धनग्न अवस्था में पूरे बाजार में घुमाया गया। इतना ही नहीं इसके बाद इस घटना का वीडियो बनाकर वॉट्सऐप पर पर वायरल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पॉक्सो एक्ट और धारा 376 (2एन) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों की तलाश में जुट गई है।

झारखंड पुलिस ने भी इस घटना की पुष्टि की है। दुमका के पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश ने घटना की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक गांव में बुधवार की रात पीड़िता की चचेरी बहन की शादी थी। परिवार के लोग जब शादी की रस्म पूरी कर रहे थे, इसी बीच गांव के लोगों ने गन्ने के खेत में एक युवक के साथ किशोरी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। युवकों ने प्रेमी जोड़े के साथ जमकर मारपीट की और दोनों के कपड़े फाड़ डाले। उन्होंने बताया कि युवकों ने इसी हाल में दोनों को साथ रखा। गुरुवार की सुबह लोगों ने उन दोनों को अर्धनग्न अवस्था में बाजार में घुमाते हुए थाना के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने न केवल इनका वीडियो बनाया बल्कि सोशल नेटर्विकंग साइट्स पर उसे पोस्ट भी कर दिया।

घटना में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता के बयान के अधार पर पॉक्सो और धारा 376 (2एन) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • झारखंडः हेमंत सोरेन ने JSSC-CGL समेत TDPL से हुई सभी परीक्षाओं को किया रद्द, 2014 से होगी जांच, छात्रों में जश्न

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: झारखंड में बड़ा फैसला, हेमंत सोरेन कैबिनेट ने TDPL द्वारा आयोजित JSSC-CGL परीक्षा की रद्द, होगी जांच!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका-ईरान ज्ञापन समझौते की 60 दिनों की डेडलाइन खत्म और इंडोनेशिया में भूकंप से 68 लोगों की मौत

  • ,
  • सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी की नई सोशल मीडिया टीम को दी चुनौती, कहा- बधाई, लेकिन हारने के लिए तैयार रहें

  • ,
  • उज्जैन: महाकाल मंदिर में नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, बैरिकेड्स टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति, कई घायल