
पंजाब में गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के शूटर के साथ पुलिस की मुठभेड़ की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में गैंगस्टर रूपा और साथी मन्नू कूसा को पुलिस ने अमृतसर के अटारी बॉर्डर के चिचा भनका गांव में घेर लिया, इस दौरान मुठभेड़ में दोनों मारे गए।
बताया जा रहा है कि मनु वही शख्स है जिसने मूसेवाला पर एके-47 तानी थी। टेक्निकल सर्विलांस से पंजाब पुलिस को पता चला था कि अटारी और उसके आसपास के गांव में ये दोनों शूटर मौजूद हैं। रूपा तरनतारन का रहने वाला है। मनप्रीत मनु खतरनाक हथियार रखने और चलाने का शौक रखता है। बाद में वह लॉरेंस गैंग में शामिल हो गया।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 20 Jul 2022, 2:22 PM IST