अपराध

गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर के जरिए विदेशियों को लगाया जा रहा था चुना, चार गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ साइबर अपराध पश्चिम पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर फोटो: IANS

गुरुग्राम साइबर अपराध पुलिस ने सेक्टर 55 इलाके में एक घर से कथित रूप से चलाए जा रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मैच और संगीत कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन टिकट उपलब्ध कराने के बहाने विदेशी नागरिकों को ठग रहे थे। उन्होंने बताया कि उनके पास से चार हेडफोन, चार लैपटॉप और चार चार्जर बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को उस घर पर छापा मारा, जहां से इसका संचालन किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग दूरसंचार विभाग का कोई वैध लाइसेंस या अपने काम से संबंधित कोई अन्य वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके।

इसके बाद फर्जी कॉल सेंटर के मालिक सोनू को गिरफ्तार किया गया है, इसके साथ ही आकाश चौहान उर्फ ​​स्काई, सूरज कुमार भारती और सीमांत राघव नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ साइबर अपराध पश्चिम पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी विदेश में होने वाले कन्सर्ट और मैच के टिकट उपलब्ध कराने के नाम पर इंटरनेट के माध्यम से विदेशियों को ठगते थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CM विजय ने रद्द किया एयरपोर्ट प्रोजेक्ट, सावन के आखिरी सोमवार पर सिंहेश्वर धाम में भगदड़

  • ,
  • सावन के अंतिम सोमवार पर बड़ा हादसा, मधेपुरा के स‍िंहेश्‍वर मंद‍िर में भगदड़, कई श्रद्धालु घायल, अस्पताल में भर्ती

  • ,
  • सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतारें

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, UP-बिहार, राजस्थान-MP समेत 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा

  • ,
  • मझगांव में गणेश प्रतिमा लाने के जुलूस के दौरान अंडे फेंकने का आरोप, दो गुट आपस में भिड़े, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा