अपराध

बिहार के सारण में बेखौफ बदमाशों का आतंक, बाइक सवार हमलावरों ने दो लोगों की गोली मारकर की हत्या

पुलिस ने एक बयान में बताया कि मुफ्फसील थाने को सूचना मिली कि पुराने बीएसएनएल कार्यालय के पास दो लोगों को बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

बिहार के सारण जिले में बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मुफ्फसील थाना क्षेत्र में हुई। मृतकों की पहचान अमरेंद्र सिंह और शंभू सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने एक बयान में बताया, "मुफ्फसील थाने को सूचना मिली कि पुराने बीएसएनएल कार्यालय के पास दो लोगों को बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है। सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायल पीड़ितों को निकटवर्ती सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।"

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। सारण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कुमार आशीष ने संवाददाताओं से कहा, "अमरेंद्र सिंह और शंभू सिंह इलाके में जमीन की खरीद-बिक्री के कारोबार में सक्रिय थे। घटना की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन व्यावसायिक रंजिश से इनकार नहीं किया जा सकता। मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की