अपराध

पंजाब के होशियारपुर में छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग, एक कांस्टेबल की गोली लगने से मौत

एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि सीआईए टीम गैंगस्टर सुखविंदर सिंह के घर छापा मारने पहुंची थी। टीम ने जैसे ही घर में प्रवेश किया, आरोपी ने फायरिंग कर दी। गोली कांस्टेबल अमृतपाल सिंह के सीने में लग गई। इस दौरान सुखविंदर सिंह घटनास्थल से फरार हो गया।

पंजाब में छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग, एक कांस्टेबल की मौत
पंजाब में छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग, एक कांस्टेबल की मौत फोटोः सोशल मीडिया

पंजाब के होशियारपुर जिले के एक गांव में अवैध हथियार रखने के आरोपी एक गैंगस्टर के घर पर रविवार को छापा मारने पहुंची अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) और पुलिस की टीम पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में गोली लगने से कांस्टेबल अमृतपाल सिंह की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस की सीआईए की टीम गुप्त सूचना के आधार पर होशियारपुर से लगभग 66 किलोमीटर दूर मुकेरियां के मंसूरपुर गांव में गैंगस्टर सुखविंदर सिंह के आवास पर छापा मारने पहुंची थी। सूचना के अनुसार, यहां पर गैंगस्टर ने भारी संख्या में अवैध हथियार छिपा रखे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुरेंद्र लांबा ने बताया, ''सीआईए टीम गैंगस्टर सुखविंदर सिंह के घर छापा मारने के लिए गांव पहुंची थी। टीम ने जैसे ही घर में प्रवेश किया, आरोपी ने फायरिंग कर दी। गोली कांस्टेबल अमृतपाल सिंह के सीने में लग गई।'' उन्होंने बताया कि पुलिस टीम के अन्य सदस्य सुरक्षित बच गए और सुखविंदर सिंह घटनास्थल से फरार हो गया।

एसएसपी ने कहा, ''आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। अमृतपाल सिंह को शुरू में मुकेरियां के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई।'' लांबा ने कहा कि सुखविंदर सिंह को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • 1 अगस्त से ITR, बैंकिंग, LPG और क्रेडिट-डेबिट कार्ड से जुड़े कई अहम वित्तीय बदलाव, जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

  • ,
  • 'पीएम मोदी खेल रहे ‘विक्टिम कार्ड', उनकी ‘इंस्टाग्राम सभाएं’ किसी को गुमराह नहीं कर सकतीं', जयराम का पलटवार

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: दूसरे मजदूर ने भी तोड़ा दम, 2 गैर-स्थानीय श्रमिकों की मौत के बाद घाटी में हाई अलर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR में फिर होगी बारिश, जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, केरल के 8 जिलों में रेड अलर्ट