अपराध

दिल्ली पुलिस ने चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 2 लोग गिरफ्तार, कीमती सामान ले जा रहे ट्रकों को बनाते थे निशाना

पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि लॉयड कंपनी (हैवेल्स) के 120 नए एयर कंडीशनरों से लदा एक ट्रक 31 जनवरी को देहरादून से झज्जर, हरियाणा के लिए रवाना हुआ था। ट्रक चालक मोहम्मद इजार ने टप्पल, अलीगढ़ के पास वाहन को छोड़ दिया जिसके बाद देहरादून में शिकायत दर्ज कराई गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक अंतर-राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो कीमती सामानों के परिवहन में लगे भारी ट्रकों को निशाना बनाते थे। यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी। आरोपियों की पहचान दिल्ली के छतरपुर गांव निवासी तिलक लोहिया और हरियाणा निवासी संजय गुप्ता के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि लॉयड कंपनी (हैवेल्स) के 120 नए एयर कंडीशनरों से लदा एक ट्रक 31 जनवरी को देहरादून से झज्जर, हरियाणा के लिए रवाना हुआ था। ट्रक चालक मोहम्मद इजार ने टप्पल, अलीगढ़ के पास वाहन को छोड़ दिया जिसके बाद देहरादून में शिकायत दर्ज कराई गई।

डीसीपी ने कहा कि 28 मार्च, सोमवार को गिरोह के सदस्यों की आवाजाही के बारे में एक सूचना मिली थी, जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया, जिसने जाल बिछाया और दो अपराधियों तिलक और संजय को गिरफ्तार किया। इस पूछताछ के दौरान, दोनों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और उनके कब्जे से 43 ब्रांड न्यू स्पिल्ट, चोरी हुए एयर कंडीशनर बरामद किए गए।

अधिकारी ने बताया कि आगे की पूछताछ में पता चला कि यूपी के आजमगढ़ का रहने वाला रामजीत नाम का एक गैंग चलाता था, जो कीमती सामानों की ढुलाई में लगे भारी ट्रकों को निशाना बनाता था। आरोपी तिलक लोहिया और संजय गुप्ता उसके करीबी सहयोगी हैं। यादव ने कहा, "ट्रक चालकों की मदद से इस गिरोह ने कीमती सामानों का गलत इस्तेमाल किया और उन्हें बहुत कम कीमत पर बेच दिया।" आरोपी रामजीत की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: INDIA गठबंधन का ‘जन-महाभियोग’, खड़गे ने रखा CEC के खिलाफ प्रस्ताव, मीरा बोलीं- निष्पक्ष नहीं ज्ञानेश

  • ,
  • सिनेजीवन: आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ और 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल

  • ,
  • कांग्रेस ने IDBI बिक्री प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठाए सवाल, जयराम बोले- फेयरफैक्स की बोली खुलने वाले दिन ही...

  • ,
  • नहीं रहे 'कांटे' और 'काबिल' के डायरेक्टर संजय गुप्ता, 59 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम

  • ,
  • मानहानि केस: यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली की अदालत ने जारी किया नया जमानती वारंट