अपराध

हरियाणा: खट्टर राज में बेखौफ बदमाशों का आतंक जारी, सोनीपत में 6 महीने के मासूम और महिला की गोली मारकर हत्या

सोनीपत में गोलीबारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर सरकार में बेखौफ बदमाशों का आतंक जारी है। ताजा मामला सोनीपत में सामने आया है। भटगांव गांव के पास बदमशों ने दो महिलाओं और एक 6 महीने के मासूम को गोली मार दी है। गोली लगने से एक महिला और बच्चे की मौत हो गई है। वहीं दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। यह सभी लोग बहादुरगढ़ सेक्टर- 9 के रहने वाले हैं।

गोलीबारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि जिस महिला की गोली मारकर हत्या की गई है उसका पति जेल में बंद है। यह महिला करनाल जेल में पति से मिलने के लिए जा रही थी। महिला के साथ उसकी पड़ोसन भी साथ में थी, जिसे गोली लगी है। अचानक सोनीपत में बदमाश आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू दी। मौके का मुआयना करने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 25 Sep 2019, 3:01 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: ईरान के अटैक के बाद गुस्से में अमेरिका, दागीं मिसाइलें, बिहार समेत तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान

  • ,
  • राम पुनियानी का लेखः 'निर्वाचित तानाशाही' की अभेद्य दीवार में छेद, युवाओं ने दिखाया रास्ता

  • ,
  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'