अपराध

बिहार: डायन बताकर बुजुर्ग महिला से बेरहमी! खंभे से बांधकर बुरी तरह पीटा, तमाशा देखती रही भीड़

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ दिनों पहले गांव में रहने वाले कमल किशोर सिंह की एक बेटी और एक भतीजे की अचानक मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने लगी। कमल किशोर सिंह को शक है कि पतरिया गांव की बुजुर्ग महिला ने तंत्र-मंत्र किया है।

बिहार के भोजपुर में डायन बताकर बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पीटा।
बिहार के भोजपुर में डायन बताकर बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पीटा। 

बिहार के भोजपुर के सहार थाना इलाके के पतरिया गांव में डायन बताकर एक बुजुर्ग महिला की पिटाई की गई। बिजली के खंभे में बांधकर महिला को जमकर पीटा गया। खंभे में बंधी महिला छोड़ने के लिए चीखती रही, चिल्लाती रही, भीड़ से गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। पूरा गांव बस तमाशा देखता रहा। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को बचाया। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Published: 27 May 2023, 1:06 PM IST

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ दिनों पहले गांव में रहने वाले कमल किशोर सिंह की एक बेटी और एक भतीजे की अचानक मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने लगी। कमल किशोर सिंह को शक है कि पतरिया गांव की बुजुर्ग महिला ने तंत्र-मंत्र किया है। शक के बिना पर कमल किशोर सिंह के परिवार ने इस भीषण गर्मी के मौसम में बुजुर्ग महिला को सड़क किनारे बिजली के खंभे में बांध दिया। इसके बाद बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई की। स्थानयी लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद सहार थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को छुड़ाया।

Published: 27 May 2023, 1:06 PM IST

थाना प्रभारी के मुताबिक, महिला के बेटे ने कमल किशोर सिंह समेत उनके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published: 27 May 2023, 1:06 PM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 27 May 2023, 1:06 PM IST

  • अर्थतंत्र की खबरें: लगातार दूसरे दिन झूमा बाजार, सेंसेक्स 579 अंक चढ़ा और पेट्रोल-डीजल पर राहत की उम्मीद नहीं

  • ,
  • खेल: डीआर कांगो पर जीत से खुश नहीं हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन? और अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में केसी वेणुगोपाल का पीएम मोदी को पत्र, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

  • ,
  • अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, 'महुआ मोइत्रा पर हमला कर बीजेपी ने पैदा किया राजनीतिक हिंसा का माहौल'

  • ,
  • ढाई माह में ही दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए बड़े-बड़े गड्ढे, कांग्रेस बोली- मोदी सरकार देश के लिए घातक