सीएम योगी के गृह नगर गोरखपुर में अपराधी बेखौफ, सरेशाम व्यापारी और उसके साथी को मारी गोली, लोगों में गुस्सा
गोरखपुर के एसएसपी दिनेश कुमार ने कहा, "गगहा इलाके में 2 अज्ञात लोगों ने एक दुकानदार और उसके नौकर को गोली मार दी। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए 6 टीमें बनाई गईं हैं।"
By आईएएनएस
फोटो: IANS
गोरखपुर के गगहा इलाके में एक दुकानदार और उसके सहयोगी की 2 अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान चलाने वाले 35 वर्षीय शंभू शरण मौर्य और 42 वर्षीय उनके सहायक संजय पांडे पर बुधवार की देर रात हमला किया गया था। पुलिस ने कहा कि जब वे दोनों दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे, तभी 2 बाइक सवार नकाबपोश लोग दुकान में घुसे और उन पर गोलियां चलाईं। अस्पताल ले जाते समय ही शंभू और संजय की मौत हो गई।
गोरखपुर के एसएसपी दिनेश कुमार ने कहा, "गगहा इलाके में 2 अज्ञात लोगों ने एक दुकानदार और उसके नौकर को गोली मार दी। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए 6 टीमें बनाई गईं हैं।"
इस बीच घटना को लेकर इलाके में जमकर विरोध शुरू हो गया। कुछ व्यापारियों और ग्रामीणों ने गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग को रोक दिया और गाड़ियों पर पथराव भी किया। बाद में स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए