अपराध

यूपी में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी, जौनपुर में समाजवादी पार्टी के सभासद पर बरसाईं अंधाधुंध गोलियां, हुई मौत

वाराणसी जोन सीओ जीआरपी अखिलेश राय के मुताबिक, गोलियों की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि बाला यादव की सांसे चल रही थी। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश में अपराधियों का तांडव जारी है। जैनपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। जौनपुर के सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक सोमवार देर रात समाजवादी पार्टी के सभासद बाला यादव उर्फ लखंदर की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद रेलवे स्टेशन इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन बदमाश मौके पर पहुंचे और ताबड़तोड़ फारिंग की। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। खबर मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पूरे मामले की जांच जारी है। मौके पर पहुंची गोलियों के खोखे बरामद हुए हैं।

बताया जा रहा है कि नगर के सैदनपुर गांव के निवासी 50 वर्षीय लखंदर यादव उर्फ बाला यादव का पुराना हिस्ट्रीशीटर रिकॉर्ड था। लाईन बाजार समेत कई थानों में प्लाटिंग का भी काम करता था। साथ ही नगर पालिका जौनपुर के स्थानीय सभासद भी थे। बाला यादव की हत्या बदमाशों ने क्यों की इस बात की जांच चल रही है। हत्या करने वाले कौन थे, इस बात का भी पता लगाया जा रहा है।

वाराणसी जोन सीओ जीआरपी अखिलेश राय के मुताबिक, गोलियों की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि बाला यादव की सांसे चल रही थी। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जौनपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या किए जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। पुलिस प्रशान के सख्ती के बावजूद भी बदमाश बिना किसी खौफ के हत्या की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 02 Feb 2021, 8:58 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!