अपराध

लॉकडाउन के दौरान बिहार के गोपालगंज में RJD नेता के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, 3 की मौत, JDU विधायक पर लगे आरोप

बिहार के गोपालगंज में बड़ी वारदात हुई है। दो बाइक पर सवार अपराधियों ने रविवार की शाम घर के बाहर बैठे आरजेडी नेता जेपी चौधरी और उनके परिजनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से उनके माता-पिता ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। 

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कोरोना वायरस महामारी के चलते देश भर में लॉकडाउन जारी है। इस बीच बिहार के गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र में रविवार की रात अपराधियों ने आरजेडी नेता जेपी चौधरी के घर पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिसमें उनके माता, पिता और भाई की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रूपनचक गांव में दो बाइक पर सवार अपराधियों ने आरजेडी नेता चौधरी के घर पर गोलीबारी कर दी, जिसमें उनके पिता महेश चौधरी और माता संकेशिया देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इस हमले में जेपी चौधरी और उनके भाई शांतनु चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान शांतनु चौधरी ने भी दम तोड़ दिया। घायल जेपी चौधरी का अभी इलाज चल रहा है।

हथुआ के थाना प्रभारी अभय कुमार ने सोमवार को बताया कि घायल जेपी चौधरी के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। चौधरी ने अपने बयान में कुचायकोट के जनता दल युनाइटेड विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय, विधायक के बड़े भाई सतीश पांडेय और उनके पुत्र मुकेश पांडेय को नामजद आरोपी बनाया है जबकि एक अज्ञात व्यक्ति पर भी हत्या का आरोप लगाया गया है।

थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इधर, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट इस हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए नीतीश सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, प्रतिदिन 5 घंटे चुनावी तैयारियों के मध्य यदि कुछ समय मिले तो कृपया सूबे की विधि-व्यवस्था पर भी गौर फरमाएं। आपका विधायक इस मामले में सम्मिलित है। कल रात गोपालगंज में हुए निर्मम हत्याकांड में कठोर से कठोर कारवाई अपेक्षित है।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की