
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को कर्नाटक में एक रैली में पीएम मोदी से प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स स्कैंडल पर जवाब मांगा।प्रियंका गांधी ने कहा कि कर्नाटक में पीएम मोदी ने प्रज्वल रेवन्ना के लिए वोट मांगा, जिसने हजारों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या कहना चाहते हैं? विपक्ष कहां जा रहा, क्या कर रहा है.. यह सब मोदी जी को पता रहता है। लेकिन इतना बड़ा अपराधी देश छोड़कर भाग गया, मोदी जी को पता नहीं चला।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए