अपराध

दिल्ली में हैवानियत: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ गैंगरेप, आरोपियों में रेलवे के कर्मचारी भी शामिल

डीसीपी रेलवे हरेंद्र सिंह ने बताया है कि 30 साल की पीड़िता के साथ गुरुवार रात रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म 8-9 पर बिजली के रखरखाव स्टाफ की झोपड़ी में गैंगरेप किया गया था। सभी 4 आरोपी विद्युत विभाग में रेलवे कर्मचारी हैं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

दिल्ली से एक बार फिर हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला ने गैंगरेप का आरोप रेलवे के कर्मचारियों पर लगाया है। जिसमें विद्युत विभाग के कर्मचारी शामिल है। गैंगरेप के आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Published: 23 Jul 2022, 11:25 AM IST

डीसीपी रेलवे हरेंद्र सिंह ने बताया है कि 30 साल की पीड़िता के साथ गुरुवार रात रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म 8-9 पर बिजली के रखरखाव स्टाफ की झोपड़ी में गैंगरेप किया गया था। सभी 4 आरोपी विद्युत विभाग में रेलवे कर्मचारी हैं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपी 30 से 35 साल के हैं। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

आरोपियों में से एक से महिला की थी जान-पहचान

पीड़ित महिला की आरोपियों में से एक से कुछ समय पहले जान-पहचान हुई थी। गुरुवार रात को एक आरोपी ने पीड़ित महिला को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर किसी बहाने से बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ हैवानियत किया।

Published: 23 Jul 2022, 11:25 AM IST

2 लोगों ने रेप किया, 2 पहरा देते रहे

पीड़ित महिला फरीदाबाद की रहने वाली है, जिसकी उम्र करीब 30 साल है। पीड़िता का आरोप है कि रेलवे स्टेशन पर जब 2 लोगों ने उसके साथ रेप किया, जबकि 2 कर्मचारी बाहर पहरा दे रहे थे। रेलवे पुलिस को इस संबंध में पीसीआर कॉल मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Published: 23 Jul 2022, 11:25 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 23 Jul 2022, 11:25 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'वक्फ करने के लिए 5 साल तक इस्लाम फॉलो करना जरूरी नहीं', SC का बड़ा फैसला, कई और धाराओं पर भी रोक

  • ,
  • राहुल गांधी बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर पंजाब पहुंचे, गुरुद्वारा श्री समाध बाबा बुड्ढा साहिब जी में मत्था टेका

  • ,
  • राहुल गांधी पंजाब बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर पहुंचे, गुरुद्वारे में टेका मत्था, नवजोत कौर ने सरकार पर उठाए सवाल

  • ,
  • '130वें संवैधानिक संशोधन संबंधी विधेयक दुर्भावनापूर्ण, इसके पीछे असली खेल की मंशा', खड़गे का आरोप

  • ,
  • बिहार: तेजस्वी का CM नीतीश कुमार से सवाल, पूछा-यूट्यूबर की पिटाई करने वाले मंत्री पर कार्रवाई क्यों नहीं?