अपराध

क्या आत्मसमर्पण की कोशिश में है अमृतपाल? चर्चाओं के बीच पूरे पंजाब में हलचल तेज, पुलिस ने की घेराबंदी

सूत्रों के अनुसार, सरेंडर पर अड़े अमृतपाल ने आत्मसर्पण से पहले पुलिस के सामने कुछ शर्तें रखी हैं। लेकिन पुलिस अमृतपाल को गिरफ्तार करना चाहती है। खबर है कि अमृतपाल थोड़ी देर में अकाल तख्त के जत्थेदार से मिलने जा सकता है और उसके बाद आत्मसमर्पण कर सकता है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

पंजाब पुलिस को चकमा देकर 11 दिन से भाग रहे खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के आज आत्मसमर्पण करने की चर्चा है। खबर है कि वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह पंजाब में बुरी तरह घिर गया है, जिसके बाद वह आत्मसमर्पण करने की कोशिश में जुटा है। इस बीच पूरे पंजाब में पुलिस की हलचल तेज हो गई है और सूबे के तमाम प्रमुख रास्तों पर पुलिस ने घेराबंदी बढ़ा दी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमृतपाल सरेंडर पर अड़ा है और आत्मसर्पण से पहले कुछ शर्तें पुलिस के सामने रखी हैं। लेकिन पुलिस अमृतपाल को गिरफ्तार करना चाहती है। सूचना है कि अमृतपाल थोड़ी देर में अकाल तख्त के जत्थेदार से मिलने जा सकता है, उसके बाद आत्मसमर्पण भी कर सकता है। बठिंडा के तलवंडी साबो में अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुछ देर बाद मीडिया से बात करेंगे, जिसमें जत्थेदार इस संबंध में बयान दे सकते हैं।

वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह के श्री हरमंदिर साहिब में आत्मसमर्पण करने की चर्चा है। यह खबर आते ही पंजाब पुलिस की टीम ने हरमंदर साहब और इसके आसपास घेराबंदी कर दी है। हरमंदर साहब को जाने वाले सभी रास्तों पर नाकेबंदी लगा दी गई है। चार पहिया वाहन जाने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। हरमंदर साहब को जाने वाले सभी रास्तों पर भारी सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में खुफिया एजेंसियों के अधिकारी और कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं। पुलिस आस-पास के होटलों और लॉज में भी तलाशी ले रही है।

बता दें कि खालिस्तान समर्थक वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल के खिलाफ पंजाब में कई केस दर्ज हैं। इनमें से तीन मामले अमृतसर जिले के अजनाला थाने में हुई हिंसा के लिए दर्ज हैं। अपने साथी लवप्रीत सिंह की गिरफ्तारी से नाराज अमृतपाल ने 23 फरवरी को समर्थकों के साथ अजनाला थाने पर हमला कर दिया था। इस हमले में एसपी समेत छह पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे। पुलिस को उसके साथी को छोड़ना पड़ा था। इस केस में उस पर कार्रवाई नहीं होने के चलते पंजाब पुलिस की काफी आलोचना हो रही थी। इसके अलावा उस पर भड़काऊ भाषण देने का केस भी दर्ज है। उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून भी लगा दिया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: UPI पर MDR लगने से क्या फिर बढ़ने वाला है कैश का चलन? RBI के डिप्टी गवर्नर ने कर दिया बड़ा खुलासा!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा

  • ,
  • खेल: एजीएम में अजीत अगरकर के भविष्य पर नहीं हुआ कोई फैसला और दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका

  • ,
  • ममता बनर्जी का बड़ा एलान, नंदीग्राम और असम उपचुनाव में कांग्रेस को करेंगी समर्थन, बीजेपी को बताया झूठी और जुमला पार्टी'