अपराध

बिहार में वर्दी का खौफ खत्म? रोहतास में आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने किया हमला

बताया जाता है कि पुलिस की एक टीम मुफस्सिल थाना अंतर्गत मुरादाबाद में छापेमारी करने गई थी। इसी बीच, स्थानीय असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर ईंट, पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

रोहतास में पुलिस टीम पर बदमाशों ने किया हमला
रोहतास में पुलिस टीम पर बदमाशों ने किया हमला फोटो: IANS

बिहार में लगता है बदमाशों में वर्दी का खौफ खत्म हो गया है। बदमाश पुलिस पर ही हमला बोल दे रहे हैं। ताजा मामला रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर बदमाशों ने ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले में एक महिला पुलिस कांस्टेबल सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

 घटना के बाद पुलिस अब हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। बताया जाता है कि पुलिस की एक टीम मुफस्सिल थाना अंतर्गत मुरादाबाद में छापेमारी करने गई थी। इसी बीच, स्थानीय असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर ईंट, पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल हवलदार राजेन्द्र सिंह ने बताया कि छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना में एक महिला कांस्टेबल सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि मुफस्सिल थाने की पुलिस मुरादाबाद गांव में वारंटी को पकड़ने के लिए पहुंची थी, लेकिन पुलिस के आने की सूचना मिलते ही ग्रामीण उग्र हो गए। उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

इस घटना में हवलदार राजेंद्र सिंह को गंभीर चोट लगी है। उनके अलावा, शत्रुघ्न सिन्हा, जवान सुनील कुमार, महिला जवान सुनीति कुमारी को चोटें आई हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला एक पूर्व नियोजित साजिश के तहत किया गया है। जांच की जा रही है और उपद्रव करने वाले तत्वों को चिह्नित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पुलिस पर हमला करने के मामले में मुफस्सिल थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें 20 लोगों को नामजद और अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की