अपराध

झारखंड: रेप...रिश्ता टूटा...फिर पंचायत, आहत पीड़िता ने कर ली खुदकुशी

बिरनी थाना क्षेत्र का दलांगी निवासी नियाज अंसारी बीते 21 सितंबर को उसके ससुराल पहुंचा और झूठी सूचना दी कि उसकी मां बीमार है। वह उसे मायके ले जाने आया है। रास्ते में उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

झारखंड के गिरिडीह जिले के बिरनी में बलात्कार पीड़िता एक 25 वर्षीय महिला ने आत्मदाह कर लिया। उसे गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन चार दिनों के संघर्ष के बाद उसने आखिरकार दम तोड़ दिया। मृतका के पिता ने इस संबंध में बिरनी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

Published: undefined

इसमें बताया गया है कि उनकी पुत्री की ससुराल हजारीबाग जिले में है। बिरनी थाना क्षेत्र का दलांगी निवासी नियाज अंसारी बीते 21 सितंबर को उसके ससुराल पहुंचा और झूठी सूचना दी कि उसकी मां बीमार है। वह उसे मायके ले जाने आया है।

नियाज के कहने पर महिला उसके साथ बाइक से मायके के लिए निकली। बाइक चला रहा नियाज उसे मायके ले जाने के बदले सुनसान जगह पर ले गया और चाकू की नोक पर उसका रेप किया।

शोर करने पर उसने जान मारने की धमकी दी। इसके बाद नियाज उसे दलांगी में एक स्कूल के पास छोड़कर भाग गया।

वह किसी तरह मायके पहुंची और घरवालों को इसकी जानकारी दी। अगले दिन उसे लेकर घरवाले जब उसकी ससुराल गए तो पति और ससुराल वालों ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया।

Published: undefined

इधर नियाज से इस बारे में पूछताछ की गयी तो उसने कहा कि वह महिला से विवाह कर लेगा। इसे लेकर 24 सितंबर को गांव में पंचायत बुलाई गई थी, लेकिन घटना से आहत महिला ने 23 सितंबर की रात को खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। उसे बोकारो जेनरल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसने 28 सितंबर को दम तोड़ दिया।

बिरनी थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा है कि आरोपी घर से फरार है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: कांग्रेस ने लागू की खाद्य सुरक्षा योजना, जिससे लोगों को आज मिल रहा है राशन: प्रियंका गांधी

  • ,
  • अर्थजगतः जेमिनी होगा गूगल का भविष्य, सर्च के तरीके में होगा बड़ा बदलाव और भारतीय शेयर बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक

  • ,
  • सत्ता में बने रहने के लिए राष्ट्र को बांट रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी, यह विनाशकारी होने वाला है: फारूक अब्दुल्ला

  • ,
  • मध्य प्रदेश में कर्ज, क्राइम और करप्शन का राज, प्रदेश में लगातार बढ़ते जा रहे अपराध: जीतू पटवारी

  • ,
  • खेल: चोट के कारण पंजाब किंग्स के रबाडा स्वदेश लौटे और गांगुली ने की पंत की तारीफ, कहा- समय के साथ बेहतर कप्तान बनेंगे