अपराध

झारखंडः रिटायर्ड आर्मी जवान ने राजधानी एक्सप्रेस में की फायरिंग, कोडरमा पहुंचने पर हुआ गिरफ्तार

आरोपी हरपिंदर सिंह के पास हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का टिकट था और वह नशे की हालत में धनबाद स्टेशन से सियालदह राजधानी एक्सप्रेस में सवार हो गया था। इसी बात को लेकर जवान की टीटीई से बहस हो गई और उसने आवेश में अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चला दी।

रिटायर्ड आर्मी जवान ने राजधानी एक्सप्रेस में की फायरिंग, कोडरमा पहुंचने पर गिरफ्तार
रिटायर्ड आर्मी जवान ने राजधानी एक्सप्रेस में की फायरिंग, कोडरमा पहुंचने पर गिरफ्तार फोटोः सोशल मीडिया

सियालदह से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में एक रिटायर्ड आर्मी जवान द्वारा टीटीई से बहस के बाद लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चलाने का मामला सामने आया है। यह घटना झारखंड के धनबाद से कोडरमा रेलवे स्टेशन के बीच हुई। गोली चलने की घटना के तुरंत बाद रेल प्रशासन हरकत में आ गया और आरोपी को कोडरमा स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी हरपिंदर सिंह नशे की हालत में था और वह गलत ट्रेन में चढ़ गया था। उसके पास 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट था और वह नशे की हालत में सियालदह राजधानी एक्सप्रेस में धनबाद स्टेशन से सवार हो गया था। इसी बात को लेकर जवान की टीटीई से बकझक हो गई और उसने आवेश में आकर अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चला दी।

बताया जा रहा है कि आरोपी की रिवॉल्वर में 6 गोली लोड थी, जिसमें से उसने एक राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि, गनीमत रही कि  गोली किसी को नहीं लगी, लेकिन फायरिंग की आवाज से ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया और अफरातफरी मच गई। ट्रेन में सवार लोग दहशत में आ गए।

कोडरमा स्टेशन पर आरोपी जवान को उतारकर गिरफ्तार करने के बाद उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी हरपिंदर सिंह पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला है और साल 2019 में सिख रेजीमेंट से हवलदार के पद से रिटायर हुआ था। मेडिकल जांच के लिए जाने के दौरान उसने ट्रेन में घटी घटना का जिक्र करते हुए अपनी गलती पर पछतावा भी प्रकट किया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: लोकसभा में छात्रों पर 'लाठी चार्ज' और 'चंदा चोरी' को लेकर हंगामा, कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

  • ,
  • तमिलनाडु: TVK सरकार का बजट, शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलावों की घोषणा कर सकते हैं CM विजय

  • ,
  • 'सिर्फ रील से नहीं कर सकते युवा को खुश', जयराम बोले- रोजगार संकट का समाधान के बजाय 'हेडलाइन मैनेजमेंट' में लगी मोदी सरकार

  • ,
  • मौसम अपडेट: यूपी, MP, हरियाणा और उत्तराखंड में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, पंजाब के पटियाला में रेड अलर्ट

  • ,
  • ट्रंप की नई टैरिफ नीति के खिलाफ अमेरिका के 25 राज्य पहुंचे कोर्ट, भारत समेत 60 देशों पर लगाए शुल्क को दी चुनौती