अपराध

कंझावाला केसः भारी सुरक्षा के बीच अंजलि का अंतिम संस्कार, पुलिस ने परिवार के अलावा किसी को भाग नहीं लेने दिया

दिल्ली पुलिस के 50 से ज्यादा वाहनों के बीच घर से एम्बुलेंस से मृतका का शव श्मशान लाया गया, जहां परिवार के सदस्यों के अलावा किसी को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई। बड़ी संख्या में लोग पुलिस के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए श्मशान के बाहर जमा थे।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

राजधानी दिल्ली में 31 दिसंबर की आधी रात को टक्कर के बाद कार के साथ 12 किलोमीटर तक घिसटने से जान गंवाने वाली 20 वर्षीय अंजलि के पार्थिव शरीर का आज शिवपुरी मुक्ति धाम श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार कर दिया गया। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पीड़ित के घर से श्मशान घाट तक 1,000 से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया था।

Published: undefined

जिस एम्बुलेंस में मृतका के शव को अंतिम यात्रा के लिए ले जाया गया, उसके साथ 50 से ज्यादा पुलिस वाहन चल रहे थे। परिवार के सदस्यों के अलावा किसी को भी श्मशान घाट में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई थी। बड़ी संख्या में लोग श्मशान घाट के बाहर जमा थे, पुलिस के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए 'जस्टिस फॉर अंजलि' के नारे लगाते हुए तख्तियां और पीड़िता की तस्वीरें लिए हुए थे।

Published: undefined

आक्रोशित एक प्रदर्शनकारी ने सवाल किया कि जब घटना हुई तब पुलिस कहां थी?, करण विहार निवासी रामपाल ने कहा- अंजलि को न्याय मिलना चाहिए। हम आरोपियों के लिए मृत्युदंड की मांग करते हैं। एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा, जब पीड़िता को 12 किमी तक घसीटा गया, तब पुलिस कहां थी? इलाके में कितने पुलिस वाहन थे, लापरवाही के दोषी पाए गए पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जाना चाहिए।

Published: undefined

बता दें कि नए साल के पहले दिन रविवार को तड़के दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके कंझावाला क्षेत्र में एक कार के स्कूटी को टक्कर मारने के बाद अंजलि कार के नीचे फंसकर सुल्तानपुरी से कंझावला तक लगभग 12 किमी तक घिसटती चली गई, जिससे उसकी मौत हो गई। कार के साथ ही उसमें सवार पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। आज शाम पोस्टमॉर्टम के बाद अंजलि का शव परिजनों को सौंपा गया था, जिसके बाद देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • नेतन्याहू के निशाने पर अब स्पेन! बोले- अपने खिलाफ रुख रखने वाले देशों पर कार्रवाई करेगा इजरायल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसा, यमुना में पलटा स्टीमर, मरने वालों की संख्या पहुंची 10, कई लापता

  • ,
  • बंगाल चुनावः टीएमसी को झटका, निर्वाचन आयोग ने कृष्णानगर उत्तर से पार्टी उम्मीदवार का नामांकन खारिज किया

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका और ईरान युद्धविराम वार्ता के लिए तैयार, नेतन्याहू ने लेबनान के साथ बातचीत को मंजूरी दी

  • ,
  • अखिलेश ने मतदाता सूची के SIR में हेराफेरी का लगाया आरोप, 'BJP मुद्दों पर पिछड़ती है, तो संस्थाओं की लेती है आड़'