अपराध

इस इलाके में छुपा हो सकता है हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे, सतर्क हुई पुलिस

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिस जवानों की हत्या करने वाले हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में होने की संभावना जताई जा रही हैं। इसके चलते इस क्षेत्र की पुलिस को सतर्क कर दिया गया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS Ians_Arch

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिस जवानों की हत्या करने वाले हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में होने की संभावना जताई जा रही हैं। इसके चलते इस क्षेत्र की पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। ग्वालियर क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) राजा बाबू सिंह ने आईएएनएस से चर्चा के दौरान यह स्वीकारा कि उन्हें उत्तर प्रदेश की पुलिस से ऐसे इनपुट मिले है कि विकास दुबे इस क्षेत्र में आ सकता है, लिहाजा पुलिस पूरी तरह सतर्क और सजग है। पुलिस की बीहड़ इलाके में सक्रियता भी बढ़ा दी गई है।

आशंका इस बात की जताई जा रही है कि विकास वारदात को अंजाम देने के बाद चंबल के इलाके में आ सकता है। यह बीहड़ का क्षेत्र है और उसे यहां पनाह भी मिल सकती है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश की पुलिस ने मध्य प्रदेश की पुलिस से अपनी सूचनाएं साक्षा की है। उसी के तहत इस क्षेत्र की पुलिस ने गश्त और बीहड़ इलाके में सर्चिंग भी बढ़ा दी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की