अपराध

लखनऊ की डेंटिस्ट ने बेंगलुरु में की खुदकुशी, अस्पताल के सहयोगी पर प्रताड़ित करने का आरोप

पुलिस के अनुसार आरोपी मृतका को रुपए देने के लिए भी तंग कर रहा था। लेकिन उसने उसके सभी अनुरोधों को ठुकरा दिया। इससे खफा सुमित ने अस्पताल में पीड़िता के चरित्र के बारे में अफवाह फैला दी, जिसके बाद महिला ने खुदकुशी जैसा घातक कदम उठा लिया।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

बेंगलुरु के एक अस्पताल में काम करने वाली लखनऊ की एक महिला दंत चिकित्सक ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस के मुताबिक उसी अस्पताल में काम करने वाला सुमित नाम का एक सहकर्मी उसे प्रताड़ित कर रहा था, जिससे तंग आकर महिला डेंटिस्ट ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता बेंगलुरु के एमएस रमैया मेमोरियल अस्पताल में काम करती थी। उसने अपने सहकर्मी द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने के कारण 25 जनवरी को आत्महत्या कर ली। आरोप है कि सुमित पीड़िता पर जबरन शादी करने के साथ ही शराब पीने और धूम्रपान करने के लिए भी दबाव डाल रहा था।

पुलिस के अनुसार आरोपी मृतका को रुपए देने के लिए भी तंग कर रहा था। लेकिन उसने उसके सभी अनुरोधों को ठुकरा दिया। इससे खफा सुमित ने कथित तौर पर अस्पताल में पीड़िता के चरित्र के बारे में अफवाह फैला दी, जिसके बाद महिला ने खुदकुशी जैसा घातक कदम उठा लिया। संजयनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मुंबई में SIR के खिलाफ कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा, कहा- ये तो सिर्फ ट्रेलर है...

  • ,
  • ‘नोटबंदी’ के बाद देश ‘वोटबंदी’ का सामना कर रहा है... सचिन पायलट ने एसआईआर को बताया असंवैधानिक

  • ,
  • सिनेजीवन: अर्जुन रामपाल ने मां के बर्थडे पर शेयर की इमोशनल पोस्ट और नुसरत भरूचा के रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर

  • ,
  • यूपी के बलिया में फूड पॉइजनिंग का कहर: रागी का आटा खाने से 40 लोग बीमार, सेहत से खिलवाड़ पर रहें अलर्ट!

  • ,
  • आशा पारेख: रिजेक्शन की निराशा से निकलकर बनीं दिग्गज अभिनेत्री, सेंसर बोर्ड की पहली महिला अध्यक्ष बन रचा इतिहास