अपराध

मध्य प्रदेश की SDM का हत्यारा पति ही निकला, तकिया से मुंह दबाकर मारा, पूछताछ में कबूला जुर्म

डिंडौरी जिले के शाहपुरा की एसडीएम निशा नापित की रविवार दोपहर मौत हो गई थी और उसका पति मनीष शर्मा मृत अवस्था में उसे लेकर अस्पताल पहुंचा था। मनीष मौत की वजह हार्ट अटैक बता रहा था। मगर, निशा की बहन ने हत्या की आशंका जताई, जिसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया।

मध्य प्रदेश की SDM का हत्यारा पति ही निकला, तकिया से मुंह दबाकर मारा
मध्य प्रदेश की SDM का हत्यारा पति ही निकला, तकिया से मुंह दबाकर मारा फोटोः सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) निशा नापित की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। निशा की मौत बीमारी या हृदय गति रुकने से नहीं हुई। उसके पति मनीष शर्मा ने तकिया से मुंह दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

डिंडौरी जिले के शाहपुरा की एसडीएम निशा नापित की रविवार की दोपहर मौत हो गई थी और उसका पति मनीष शर्मा मृत अवस्था में उसे लेकर अस्पताल पहुंचा था। मनीष शर्मा मौत की वजह हार्ट अटैक बता रहा था। मगर, निशा की बहन ने हत्या की आशंका जताई थी। निशा के शव का पोस्टमार्टम किया गया और उसमें हत्या की वजह दम घुटना सामने आया।

इस आधार पर पुलिस ने मनीष से पूछताछ की तो उसने राज उगल दिया। मनीष ने निशा की तकिया से मुंह दबाकर हत्या की थी और साक्ष्य छुपाने के लिए कपड़ों को वाशिंग मशीन में धोकर सुखा भी दिया था। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसे इस बात के साक्ष्य मिले कि निशा की हृदय गति रुकने से मौत नहीं हुई है बल्कि हत्या की गई है।

इस आधार पर पुलिस ने मनीष को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की तो उसने अपना अपराध भी कबूल कर लिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार निशा द्वारा अपने बैंक अकाउंट में उसे नॉमिनी नहीं बनाए जाने पर गुस्से में मनीष ने उसकी तकिया से मुंह दबाकर हत्या कर दी। पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • 'जनता की गाड़ियों से हो रही पेट्रोल की चोरी', राहुल गांधी ने पूछा- मोदी जी, बताइए- पेट्रोल में असल में कितना इथेनॉल है?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका था आतंकी हमला? 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी

  • ,
  • IND vs NZ 2nd ODI: भारत के घातक गेंदबाजी के आगे कीवी बल्लेबाजों ने टेके घुटने, 134 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम

  • ,
  • रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह समेत बॉलीवुड सितारों को धमकी देने वाला पकड़ा गया, अमेरिका में गैंगस्‍टर हैरी बॉक्‍सर गिरफ्तार

  • ,
  • गाजियाबाद चौकी धमाका आतंकी हमला था? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी