अपराध

मंहत नरेंद्र गिरि की मौत का मामलाः कोर्ट ने आनंद गिरि और आद्या तिवारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी आनंद गिरि और आद्या तिवारी को बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी आनंद गिरि और आद्या तिवारी को बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्रयागराज पुलिस ने दोनों को बुधवार शाम मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया। दोनों को अब नैनी सेंट्रल जेल ले जाया जा रहा है।

महंत नरेंद्र गिरि द्वारा कथित रूप से लिखे गए सुसाइड नोट के बाद आनंद गिरि को सोमवार रात हरिद्वार से हिरासत में लिया गया था, जिन्हें गिरि की मौत के लिए उन्हें जिम्मेदार बताया गया है।

बता दें कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत स्वामी नरेंद्र गिरि का शव बीते सोमवार को प्रयागराज स्थित उनके मठ में फंदे से लटका मिला था। मामला उजागर होने के बाद मठ की संपत्ति के विवाद को लेकर उनकी हत्या करने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा था सुसाइड नोट में हनुमान मंदिर के पुजारी तिवारी का भी नाम था और उन्हें सोमवार रात पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला