अपराध

महाराष्ट्र: सांगली में दिल दहलाने वाली वारदात, शादी के 15 दिन बाद पत्नी ने की पति की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सांगली जिले में कुपवाड तहसील के रहने वाले लोखंडे की यह दूसरी शादी थी। उनकी पहली पत्नी की कैंसर से मौत हो गई थी।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

मध्य प्रदेश के इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के सनसनीखेज खुलासे के बीच महाराष्ट्र के सांगली में 27 वर्षीय महिला द्वारा शादी के महज 15 दिन बाद ही कथित तौर पर अपने पति की हत्या करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे की है जब महिला का पति अनिल लोखंडे (53) उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था जिसके बाद महिला ने उस पर हमला कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सांगली जिले में कुपवाड तहसील के रहने वाले लोखंडे की यह दूसरी शादी थी। उनकी पहली पत्नी की कैंसर से मौत हो गई थी।

पुलिस के अनुसार, शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने को लेकर लोखंडे और उनकी पत्नी राधिका के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कुपवाड एमआईडीसी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इस बात से नाराज राधिका ने अपने पति पर कुल्हाड़ी से उस समय जानलेवा हमला कर दिया जब वह सो रहा था।’’

उन्होंने बताया कि बाद में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की