अपराध

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर युवक को उतारा मौत के घाट

केस दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में एसपी का बयान आया है। एसपी ओमवीर सिंह के मुताबिक, डायल 112 पर घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी है। यह घटना मरदह थाना इलाके का है। बताया जा रहा है युवक अपने दोस्तों के साथ जिम जा रहा था। इसी दौरान मरदह बाजार के कंसहरी मोड़ पर बदमाशों ने युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Published: undefined

केस दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में एसपी का बयान आया है। एसपी ओमवीर सिंह के मुताबिक, डायल 112 पर घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि बसपुर (मुस्तफाबाद) के रहने वाले विंध्याचल राजभर (21) को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। उन्होंने बताया कि युवक को गोली दाहिने कंधे में लगी, जो उसके सीने को भेदती हुई निकल गई।

Published: undefined

एसपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दो दिन पहले कंसहरी मोड़ पर युवक का किसी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर ली थी। इस बीच युवक अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर जिम के लिए निकला था। इसी दौरान बाइक का पीछा करते हुए बदमाश मौके पहुंचे और उसे गोली मार दी। एसपी ने कहा कि पुलिस बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined