अपराध

दिल्ली: बहू ने सिर कुचलकर सास को मार डाला, ये थी वजह, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बहू ने उसे लूटपाट का रंग देने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस को उसने बताया कि दो बदमाश घर में घुसकर उसकी सास का कत्ल करके भाग गए। पूछताछ में बहू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के बेगमपुर इलाके में एक बहू ने अपनी सास की हत्या कर दी है। पुलिस के मुताबिक, बहू रोज-रोज के झगड़े और शिकायतों से परेशान थी और यही वजह है कि उसने अपनी सास को मार डाला। पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला का पति बाउंसर है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की इस वारदात को घर के अंदर ही अंजाम दिया गया। हत्या की यह घटना दिल्ली के रोहिणी जिले में आठ अगस्त शाम पांच से छह बजे के बीच की है। जिला पुलिस उपायुक्त एस.डी. मिश्रा के मुताबिक, "बुजुर्ग महिला का नाम चमेली देवी है, जबकि आरोपी बहू का नाम तमन्ना है। तमन्ना का पति बाउंसर है। घटना के समय आरोपी महिला का पति घर में नहीं था।"

पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला ने उसे लूटपाट का रंग देने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस को उसने बताया कि दो बदमाश घर में घुसकर उसकी सास का कत्ल करके भाग गए।

पुलिस ने शक होने पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फूटेज खंगाली। कैमरों की फूटेज में घटना वाले वक्त घर में किसी भी अन्य व्यक्ति की आने-जाने की पुष्टि नहीं हुई। इससे पुलिस ने वृद्धा की बहू को ही शक के दायरे में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि सास आये दिन उससे झगड़ा करती थी। इसके बाद सास बेटे मनीष से बहू की शिकायत कर देती थी, जिससे मनीष पत्नी को खरी-खोटी सुनाता था। वारदात वाले दिन भी सास-बहू का झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान सास ने जब बहू की शिकायत करने की धमकी थी, तो इससे घबराकर बहू ने सिर कुचलकर सास का कत्ल कर दिया।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में परीक्षा में सुधारों पर चर्चा, लोकसभा में 6 घंटे समय निर्धारित, मनीष तिवारी ने दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस

  • ,
  • विपक्ष के तेवर से डरी बिहार सरकार, छात्रों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी होंगे रिहा

  • ,
  • जौहर विश्वविद्यालय पर नहीं चलेगी बुलडोजर, आयुक्त ने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बीजेपी द्वारा प्रधान का सम्मान लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न - राहुल गांधी

  • ,
  • बीजेपी सरकार में एक और पेपर लीक, अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का पर्चा आउट, सोशल मीडिया पर वायरल