अपराध

मुंबई में दाऊद से जुड़े ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, नकदी और भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद

मुंबई में ड्रग कार्टेल के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी )को भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम कास्कर के लिंक मिले हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

मुंबई में ड्रग कार्टेल के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी )को भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम कास्कर के लिंक मिले हैं। एनसीबी को यह सफलता तब मिली जब एजेंसी ने मुंबई के डोंगरी इलाके में एक ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, जिसे करीम लाला के पोते चिनकू पठान संचालित कर रहा था। जांच से संबंधित एनसीबी के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, एनसीबी ने कल चिनकू पठान को गिरफ्तार किया, जो लाला का पोता है। लाला दाऊद इब्राहिम का मेंटॉर रहा है।

Published: undefined

अधिकारी ने कहा कि लाला मुंबई का मुख्य अंडरवर्ल्ड डॉन था। उन्होंने कहा, यह कार्टेल मूल रूप से पठानी गिरोह द्वारा चलाया जा रहा था और वे दाऊद गिरोह के साथ भी संबंध बना रहा था।

Published: undefined

अधिकारी ने कहा कि एजेंसी ने कारखाने में एक करोड़ रुपये की नकदी और भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद की। साथ ही कुछ हथियार भी बरामद हुए हैं। अधिकारी ने कहा कि सिंघू पठान के साथी आरिफ बुझवाला महाराष्ट्र में दवाओं का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • खेल: सूर्यवंशी को सूर्यकुमार का खास संदेश और अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शापूर जादरान का निधन

  • ,
  • संजय राउत ने राम मंदिर ट्रस्ट में 2000 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया, पूरे ट्रस्ट के खिलाफ FIR की मांग की

  • ,
  • सिनेजीवन: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सायरा बानो और बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता ने जताया दुख

  • ,
  • वायनाडः भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई, प्रियंका गांधी ने लोगों से बचाव कार्यों में मदद की अपील की