अपराध

नोएडा: हनी ट्रैप के जरिए ब्लैकमेल करने वाली दो महिला समेत 5 गिरफ्तार, ऐसे ऐंठते रहे पैसे

पुलिस ने बताया है कि पीड़ित को सोशल मीडिया के जरिए झांसा दिया गया। पहले पीड़ित से बात कॉल पर बात हुई। इसके बाद शातिर लड़की ने 23 नवंबर को तिकोना पार्क में मुलाकात के लिए बुलाया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

नोएडा के थाना फेज 2 पुलिस ने हनीट्रैप कर लोगों से झूठे मुकदमे में फंसाने के नाम पर पैसे ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गैंग के मुखिया समेत 3 पुरुष और 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 70,000 रुपए, 5 मोबाइल और एक क्रेटा गाड़ी बरामद हुई है। अब तक शातिर 24 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं और 25 से 30 लाख रुपए ऐंठ चुके हैं।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को थाना फेज-2 पुलिस ने एक पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हनीट्रैप कर लोगों से झूठे मुकदमे में फंसाने के नाम पर पैसे ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लालू यादव, अंकित वाजपेयी और ललित को कृष्णा होटल से गिरफ्तार किया। इसके अलावा दो महिलाओं अंजली बैंसला और सोनिया को बायो-डायवर्सिटी पार्क से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया है कि पीड़ित को सोशल मीडिया के जरिए झांसा दिया गया। पहले पीड़ित से बात कॉल पर बात हुई। इसके बाद शातिर लड़की ने 23 नवंबर को तिकोना पार्क में मुलाकात के लिए बुलाया। पीड़ित गाड़ी लेकर मुलाकात के लिए गया तो इस दौरान उसकी दो लड़कियों से मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान दोनों लड़कियों ने युवक से अभद्र व्यवहार करना शुरू किया और 5 लाख रुपए मांगे। ऐसा नहीं करने पर शोर मचाने की धमकी भी दी।

इस दौरान दो लड़के आए और पीड़ित की गाड़ी में बैठ गए और ब्लैकमेल करने लगे। शातिरों ने पीड़ित से 2.40 लाख रुपए ऐंठ लिए और कॉल करके धमकाने लगे। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी लालू व अंजलि दोनों एक साथ लिव-इन में रहते हैं और गिरोह के मास्टरमाइंड भी हैं। गिरोह 24 लोगों को शिकार बना चुका है। अब तक उन्होंने 25-30 लाख रुपए की उगाही की है। इस पैसों को आपस में बांटकर खर्च कर लिया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध