अपराध

एल्विश यादव के पीछे अब गुरुग्राम पुलिस, मारपीट मामले में का हासिल करेगी पेशी वारंट

आठ मार्च को एल्विश यादव का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह अपने कुछ साथियों के साथ सागर ठाकुर को पीटता हुआ दिखाई दे रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

गुरुग्राम के एक मॉल की दुकान में यू-ट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के मामले में जिले की पुलिस बिग बॉस विजेता एल्विश यादव का पेशी वारंट हासिल करेगी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पेशी वारंट पर लेने और गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जल्द ही गाजियाबाद अदालत में याचिका दायर करेगी। उन्होंने बताया कि हमले के समय जो लोग उसके साथ थे, उन सभी बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस गिरफ्तार करेगी।

सेक्टर-53 पुलिस थाने के अतिरिक्त थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि एल्विश को सोमवार को मारपीट मामले में पेश होने का नोटिस दिया गया।

उन्होंने बताया कि भले ही उसे नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन एल्विश के अधिवक्ता द्वारा गुरुग्राम पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई है।

आठ मार्च को एल्विश यादव का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह अपने कुछ साथियों के साथ सागर ठाकुर को पीटता हुआ दिखाई दे रहा है।

एल्विश यादव को जांच में शामिल होने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने दो नोटिस जारी किए थे, लेकिन वह पेश नहीं हुए।

इस बीच, यादव ने एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने दावा किया कि पूरी घटना सागर द्वारा पूर्व नियोजित थी।

बाद में यादव ने अपने सोशल मीडिया खाते से एक और वीडियो साझा किया और माफी मांगी।एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा