अपराध

अब ईडी की जांच के घेरे में समीर वानखेड़े, पीएमएलए एक्ट के तहत केस दर्ज

बता दें कि फिल्म स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में फंसा ने को लेकर चर्चा में आए समीर वानखेड़े खुद फंस गए हैं। उनपर आर्यन को फंसाने के एवज में कथित रूप से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

दूसरों की जांच करने वाले और बड़े-बड़े लोगों की मुसीबत के कारण बनने वाले मुंबई एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े अब खुद मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समीर वानखेड़े के खिलाफ पीएमएलए एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उनके साथ एनसीबी के तीन अधिकारियो को ईडी ने अगले सप्ताह पूछताछ के लिए बुलाया है।

अकसर विवादों में रहने वाले समीर वानखेड़े के खिलाफ यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले सीबीआई ने भी दर्ज किया था। सीबीआई ने जो मामला दर्ज किया था, समीर वानखेडे और अन्य के खिलाफ उसी एफआईआर को आधार बनाकर प्रवर्तन निदेशालय ने पीएमएलए एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उनसे पहले ईडी ने इसी मामले में कुछ और लोगों के पहले भी पूछताछ कर चुकी है। साथ ही एनसीबी के कुछ और अधिकारियों को भी ईडी ने मुंबई दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया है।

बता दें कि फिल्म स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में फंसा ने को लेकर चर्चा में आए समीर वानखेड़े खुद फंस गए हैं। उनपर आर्यन को फंसाने के एवज में कथित रूप से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। समीर और उनके साथियों पर आर्यन को झूठे केस में फंसाने के आरोप लगे थे। आर्यन को बाद में सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पश्चिम बंगाल में एसएसआर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, निर्वाचन विभाग ने बिना कारण बताए जारी की अधिसूचना

  • ,
  • राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की लहर, बीजोपी को झटका, राहुल गांधी बोले- यह जनादेश देश के हर गांव की आवाज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले- ‘गांवों ने बीजेपी के डबल इंजन को दिया करारा जवाब’

  • ,
  • दुनिया की खबरें: आतंकवाद के सवाल पर बगलें झांकते दिखे पाक मंत्री, अजरबैजान में नौकरी करने गया भारतीय युवक लापता

  • ,
  • '50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए तो राशन क्यों देना पड़ रहा है?' मनोज झा का मोदी सरकार पर हमला